मोहन भागवत का 5 दिवसीय MP दौरा, इंदौर में RSS की बैठक में होंगे शामिल, 46 प्रांतों के पदाधिकारी भी जुटेंगे, 6 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर 2026 तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे आज, शुक्रवार को नागपुर से सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। 3 से 5 अक्टूबर को इंदौर में होने वाली आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होंगे। इसमें 46 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
संघ शताब्दी वर्ष (1925-2025) की यह आखिरी संगठनात्मक बैठक है, जो कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में पिछले एक वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा, शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और आगे की संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रांत स्तर के पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और संगठन के कामकाज से जुड़ी रिपोर्ट साझा कर सकते हैं।
बैठक में 2027 की कार्ययोजना पर मंथन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है। 3 दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद भागवत 6 अक्टूबर को बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक के कारंजा जाएंगे। वहां वे संघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बता दें कि 1 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बालाघाट दौरे पर थे और आज, 2 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में मोहन भागवत का मध्य प्रदेश दौरा कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी। आरएसएस ने पिछले साल यानि अक्टूबर 2025 में गठन के 100 वर्ष पूरे किए है। शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों का यह सिलसिला विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा, ऐसे में इंदौर की बैठक शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाली प्रमुख संगठनात्मक बैठकों में अंतिम बैठक मानी जा रही है।
मोहन भागवत के 5 दिवसीय दौरे का कार्यक्रम विवरण:
- 2 अक्टूबर: नागपुर से सड़क मार्ग द्वारा इंदौर आगमन।
- 3 अक्टूबर: इंदौर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की शुरुआत
4 अक्टूबर: बैठक का दूसरा दिन
5 अक्टूबर: बैठक का तीसरा और अंतिम दिन - 6 अक्टूबर (बालाघाट): बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक स्थित कारंजा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24










