Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi से मुलाकात के बाद Raja Warring ने खोले पत्ते, इस्तीफे पर दिया साफ जवाब

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद हुई इस मुलाकात को पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव के बीच अहम माना जा रहा है। वड़िंग ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया।" उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार की स्थिति और आगे पार्टी को किस तरह काम करना चाहिए, इस बारे में जानकारी ली।

राहुल गांधी से किन मुद्दों पर हुई बात?

वड़िंग के मुताबिक, उन्होंने राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने करीब साढ़े चार साल के अनुभव को साझा किया। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों, उनसे निपटने के तरीकों और पार्टी की ताकत के बारे में राहुल गांधी से विस्तार से चर्चा की।

वड़िंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर कई नामों पर चर्चा चल रही है। इनमें पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

मुझसे इस्तीफा मांगा नहीं गया, मैंने खुद दिया

वड़िंग ने साफ किया कि उनसे इस्तीफा मांगा नहीं गया था, बल्कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का मलाल नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें कुछ दिन आराम की जरूरत है। वह कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस से उनका जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को जब और जहां उनकी जरूरत होगी, वह वहां खड़े रहेंगे।

कौन क्या कहता है, फर्क नहीं पड़ता

वड़िंग ने यह भी कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने राहुल गांधी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा कि उनके ऊपर राहुल गांधी की मेहरबानी रही है।

इसे भी पढ़ें: Bihar विधान परिषद चुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 3 पर RJD से होगा मुकाबला

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज

वड़िंग ने करीब साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभाली। उनके इस्तीफे के बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी में चर्चा तेज है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुख दावेदारों में है। उनके अलावा परगट सिंह, राणा केपी सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नाम भी चर्चा में हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue reading on the app

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, खादी खरीदने पर 25% छूट

Gandhi Jayanti: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने बापू के 'स्वदेशी' और शास्त्री जी के 'जय जवान जय किसान' के नारे को याद करते हुए देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 3rd ODI Live: शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर क्लीनस्वीप पर, टॉस थोड़ी देर में

IND vs WI 3rd T20 Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें न्यू चंडीगढ़ में तीसरे और अंतिम वनडे मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी वहीं मेहमान वेस्टइंडीज की कोशिश तीसरा वनडे जीतकर साख बचाने की होगी. Sat, 3 Oct 2026 13:13:35 +0530

  Videos
See all

UP News: 2017 से पहले यूपी के लोगों के साथ बाहर क्या होता था? | CM Yogi | UP Scholarship | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:43:37+00:00

Lalu Yadav Family Court Appearance Viral Video: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers