Responsive Scrollable Menu

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा:राजा वड़िंग बोले- कुछ दिन की छुट्‌टी चाहिए; चुनाव से पहले प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे

पंजाब में चुनाव से करीब 3 महीने पहले कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राहुल से 10 जनपथ में उनके घर पर मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्‌ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है। राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। वड़िंग ने ये भी कहा कि मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्‌टी लेनी चाहिए। राहुल से मुलाकात के बाद वड़िंग की 3 अहम बातें वड़िंग ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर खुद को पूर्व प्रधान लिख दिया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है। वहीं नए प्रधान की दौड़ में संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी रेस में है। इसके अलावा विधायक परगट सिंह, सुख सरकारिया और सांसद गुरजीत औजला के नाम पर भी चर्चा हुई है। वड़िंग और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद नए प्रधान का भी ऐलान हो सकता है। 4 पॉइंट्स में जानिए, कैसे हुआ राजा वड़िंग को बदलने का फैसला हिंदू चेहरे से भाजपा को घेरने की तैयारी पार्टी सोर्सेज के मुताबिक, विजयइंदर सिंगला के नाम पर राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दी है। दरअसल, राहुल गांधी देशभर में उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव से पहले राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण पर एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहे हैं, ताकि हिंदू वोट को भाजपा से दूर किया जा सके। क्या कहते हैं एक्सपर्ट जानिए…

Continue reading on the app

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात की और उनकी बहादुरी की तारीफ की। मोदी ने कैप्टन स्मित से कहा, “पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है। आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची।” मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं। कैप्टन स्मित ने PM मोदी को बताया कि उस घटना के दौरान वे हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। पीएम मोदी ने स्मित की मां की तारीफ की प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित की मां गीताबेन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित की मां ने उन्हें भगवद्गीता के मूल्यों और उपदेशों के साथ बड़ा किया है। कैप्टन स्मित ने कहा कि प्रधानमंत्री का फोन आने से उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनके जीवन में ऐसा पल आएगा। अस्पताल में भर्ती हैं कैप्टन स्मित कैप्टन स्मित अभी UAE के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कल सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया। UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित और उनके परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि पायलट की हालत स्थिर है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। उनका मनोबल भी ऊंचा है। मित्तल ने कहा कि कैप्टन को अच्छा इलाज मिल रहा है और भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। राजदूत ने कैप्टन स्मित को भारत का बहादुर बेटा बताया। उन्होंने कहा कि हवा में आपात स्थिति के दौरान उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। PM मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य और साहस दिखाया। उनकी बहादुरी से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा, “इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी रोक दी। हमारे देश के हर नागरिक को स्मित की बहादुरी पर बहुत गर्व है।” प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छर के माता-पिता और पत्नी से भी बात की थी। उन्होंने पिता भूपेंद्रभाई, मां गीताबेन और पत्नी सोनलबेन से उनकी सेहत की जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशनों की ओर से पायलट और उनके परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। खबर अपडेट हो रही है… ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Pakistan Air Strike on Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक! Afghanistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T22:30:18+00:00

Waris Pathan on Nitesh Rane: वारिस ने दिया नितेश राणे को ऑफर !#niteshrane #warispathan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers