Responsive Scrollable Menu

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च पर प्रणव अदाणी का बड़ा ऐलान,बोले- अदाणी ग्रुप राज्य में करेगा 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

डेस्क : मुंबई में ‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ (Invest Maharashtra) के भव्य लॉन्च के अवसर पर अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने राज्य के आर्थिक विकास में अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में बोलते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप ने ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, …

The post ‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च पर प्रणव अदाणी का बड़ा ऐलान,बोले- अदाणी ग्रुप राज्य में करेगा 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा आज, ट्रैफिक डायवर्ट, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं, जहां वे लगभग 23 घंटों तक कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने इस दौरे के दौरान गृहमंत्री भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वे 35 हजार पशुपालकों की मौजूदगी में 16.80 करोड़ रुपये के आधुनिक डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 3,774 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोपाल वेस्टर्न बाईपास की आधारशिला रखेंगे।

35 हजार गोपालकों का जुटेगा महाकुंभ

भेल दशहरा मैदान में आयोजित भव्य सम्मेलन के दौरान भोपाल और इंदौर के पशुपालकों को बोनस राशि वितरित की जाएगी और गोशालाओं के विकास के लिए आर्थिक सहायता जारी की जाएगी। इसके अलावा गृहमंत्री नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शाम को वे भौंरी स्थित IISER परिसर पहुंचकर विस्तारित अत्री परिसर का शिलान्यास करने के साथ ही स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

आंतरिक सुरक्षा पर ऐतिहासिक बैठक

अपने प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह होटल ताज में आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक लेंगे। दो घंटे तक चलने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी (IB) चीफ और एनसीआरबी (NCRB) प्रमुख मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में देश और प्रदेश में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, आतंकवाद, माओवादी हिंसा पर नियंत्रण और केंद्र-राज्य समन्वय के जरिए साइबर अपराधों से निपटने की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी।

राजधानी में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

गृहमंत्री के वीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए भोपाल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और शहर में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। सीहोर, इंदौर, उज्जैन और राजगढ़ मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों तथा भारी मालवाहक वाहनों के रूट बदले गए हैं, जबकि आपातकालीन वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार शनिवार रात लगभग आठ बजे अमित शाह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में लगातार मजबूत होते कद के बीच सीमित ओवरों की टीम में उनकी जगह को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। भारतीय टीम के लिए पंत ने 2 साल से ज्यादा समय से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है, जिससे 50 ओवर के क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत ने भारत के लिए अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सबसे बड़ा वनडे स्कोर 125 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

अब विकेटकीपर की दौड़ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन वह अभी तक 50 ओवर की टीम में अपनी जगह नियमित नहीं कर पाए हैं। वहीं ध्रुव जुरेल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में पंत के लिए वापसी का रास्ता आसान नहीं दिखता है।

खुद पंत भी मानते हैं कि टीम से बाहर होना तकलीफ देता है। उन्होंने खेल से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि किसी खिलाड़ी को जब झटका लगता है तो वापसी की उम्मीद हमेशा बनी रहती है। उनके मुताबिक खिलाड़ी को रोजमर्रा के करियर में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और अपने रास्ते पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

पंत ने यह भी कहा कि बाहर से लोग अलग-अलग राय दे सकते हैं, लेकिन खिलाड़ी को पता होता है कि वह कितनी मेहनत कर रहा है। उनका कहना है कि मौके का इंतजार करने के साथ सही समय आने पर उसे अपने प्रदर्शन से अपने पक्ष में बदलना भी जरूरी है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पंत की स्थिति पूरी तरह मजबूत नहीं है। संजू सैमसन इस प्रारूप में भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन की स्थिति और मजबूत हुई है। ईशान किशन भी जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

गौरतलब है कि पंत के पिछले 2 आईपीएल सीजन भी बल्ले से बहुत प्रभावी नहीं रहे हैं। 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत और 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। हालांकि, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। इसके अगले सीजन में पंत ने 28.36 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

इसके बावजूद पंत ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश जारी रखेंगे। उनका मानना है कि उन्हें अब भी अपनी क्षमता दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगातार बदल रहा है और ऐसे में खिलाड़ी को मौके का इंतजार करने के साथ मिले अवसर को प्रदर्शन में बदलना पड़ता है। यही कोशिश अब पंत की वापसी की राह तय करने वाली है।

Fri, 02 Oct 2026 22:27:00 +0530

  Videos
See all

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, 44 साल बाद जीता गोल्ड | India vs China | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:45:00+00:00

Premanand Maharaj Ji के आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक! | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:43:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers