मुरादाबाद की शिक्षिका प्रीति शर्मा ने मिलेट्स पर आधारित एक ट्रेन का प्रोजेक्ट तैयार किया है. इस ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों में ज्वार, बाजरा समेत विभिन्न मिलेट्स और उनसे तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों को दर्शाया गया है. इसके माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि मिलेट्स हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते है. उन्होंने बताया कि मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
Flydubai प्लेन क्रैश को बचाने वाले यात्री यानिव हयून ने बताया कि उन्होंने ‘Mayday’ सीरीज देखी थी। जिससे आइडिया था कि वो प्लेन पर कंट्रोल कैसे कर सकते हैं। उसकी मदद से उन्होंने 174 लोगों की जिंदगी बचाई। आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में।
स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत के लिए मंच तैयार है। एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट फाइनल में शनिवार सुबह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि पुरुष एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं।
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में शनिवार के फाइनल में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की थी। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। आखिर में अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
साहिबजादा फरहान पर पाकिस्तान की नजरें पाकिस्तान को कप्तान साहिबजादा फरहान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पिछले टी20 एशिया कप में भारत के खिलाफ उन्होंने 57, 58 और 40 रन बनाए थे। पाकिस्तान तीनों मैच हार गया था, लेकिन फरहान ने शुरुआती बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी थी। भारत के खिलाफ चार टी20 पारियों में उनके नाम दो अर्धशतक हैं और औसत 38.75 का है। उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा नौ छक्के भी लगाए हैं।
संजू सैमसन के पास भी मौका भारत की ओर से संजू सैमसन की नजरें बड़ी पारी पर होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका टी20 स्ट्राइक रेट 100 से कम है, हालांकि उन्होंने इस टीम के खिलाफ सिर्फ दो पारियां खेली हैं। सेमीफाइनल में वह 7 रन बनाकर बोल्ड हुए थे। सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और सैमसन नंबर-3 पर उतरे। फाइनल में भी उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव है।
भारत ने सेमीफाइनल में अर्शदीप सिंह को बाहर रखकर जसप्रीत बुमराह को एकमात्र प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खिलाया था। संभव है कि फाइनल में अर्शदीप को मौका मिले, ताकि वह बिना गेंद डाले टूर्नामेंट से वापस न लौटें।
निसिन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत है और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पिच से सेमीफाइनल की तरह टर्न और उछाल मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है।