Responsive Scrollable Menu

Share Market Holidays: तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, 5 अक्टूबर को खुलेगा BSE-NSE; जानें अक्टूबर की अगली छुट्टी

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 2 अक्टूबर से जुड़ी जरूरी खबर है। BSE और NSE लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती के कारण शेयर बाजार में ट्रेडिंग हॉलिडे है। इसके बाद 3 अक्टूबर को शनिवार और 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा। इस तरह निवेशकों को शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन सामान्य ट्रेडिंग का मौका नहीं मिलेगा।

2 अक्टूबर को क्यों बंद रहेगा बाजार?
2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। NSE की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार इस दिन ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया गया है। इस दौरान NSE और BSE पर सामान्य इक्विटी सेगमेंट में शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी।

शनिवार और रविवार को भी बंद रहेगा BSE-NSE
2 अक्टूबर के बाद 3 अक्टूबर शनिवार और 4 अक्टूबर रविवार है। शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को नियमित ट्रेडिंग नहीं होती है। ऐसे में गांधी जयंती की छुट्टी के साथ दो साप्ताहिक अवकाश जुड़ने से बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा।

5 अक्टूबर को खुलेगा शेयर बाजार
तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को NSE और BSE में सामान्य कारोबार शुरू होगा। नियमित ट्रेडिंग सेशन सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलता है। इससे पहले प्री-ओपन सेशन होता है। यानी जिन निवेशकों को सामान्य इक्विटी बाजार में खरीद-बिक्री करनी है, उन्हें 5 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।

अक्टूबर में अगली शेयर मार्केट छुट्टी कब?
2 अक्टूबर के बाद अक्टूबर 2026 में शेयर बाजार की अगली निर्धारित ट्रेडिंग छुट्टी 20 अक्टूबर 2026 को होगी। इस दिन दशहरा के कारण बाजार बंद रहेगा। इसलिए अक्टूबर में निवेशकों के लिए 2 अक्टूबर के अलावा 20 अक्टूबर की मार्केट हॉलिडे तारीख भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Continue reading on the app

NBEMS Answer Key 2026: ग्रुप A, B, C परीक्षा की आंसर-की जारी, 6 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन; ऐसे करें चेक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रुप A, B और C परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में उसे चुनौती देने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रश्न या उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

6 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
NBEMS Group A, B और C परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे एक्टिव किया जाएगा।

उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और निर्धारित समय के भीतर ऑब्जेक्शन सबमिट कर दें। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा।

आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवार संबंधित प्रश्न/उत्तर को ध्यान से जांचें और यदि आवश्यक हो तो अपने दावे के समर्थन में मांगे गए दस्तावेज या प्रमाण उपलब्ध कराएं।

NBEMS Group A, B और C Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Answer Key से संबंधित सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां NBEMS Group A, B & C Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आंसर-की से ऐसे कर सकते हैं अपने उत्तरों का मिलान

प्रोविजनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में संभावित प्रदर्शन का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

हालांकि प्रोविजनल आंसर-की के आधार पर निकाला गया स्कोर अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड की ओर से अंतिम आंसर-की जारी की जा सकती है और उसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

कब जारी होगा NBEMS Group A, B और C Result?
NBEMS Group A, B और C परीक्षा के रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परिणाम जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की नजरें Clean Sweep पर, तीसरे ODI में Ravindra Jadeja की फॉर्म पर टिकी नजर

 पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी जिसमें अनुभवी रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे।

 इन परिस्थितियों की आलोचना करने वालों में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हैं, जो बल्ले और गेंद के बीच संतुलन देखना चाहते हैं। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अब अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर रही है। 

दोनों मैचों में पहले 10 ओवरों में सिर्फ एक विकेट मिला है और दोनों पावरप्ले में 177 रन लुटाए गए। भारत को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को अन्य गेंदबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है। जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गिल बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का 2024 से घरेलू वनडे मैचों में औसत 79.3 है और इस सीरीज में वह पहले ही एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। गिल की नाबाद 223 रन की पारी की मदद से भारत ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी इस सीरीज में उपयोगी पारियां खेलने का मौका मिला। लेकिन अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। केएल राहुल, नमन धीर और जडेजा ने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी आक्रमण है। प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) में चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। 

मोहम्मद सिराज को पहले दो मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह इस मैच में वापसी कर सकते हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका दौरे के बाद से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय नहीं पकड़ी है। वह हालांकि सीमित ओवरों के प्रारूप में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे। भारत के वनडे तेज गेंदबाजी आक्रमण में जगह पाने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 

गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी भी दावेदारों में शामिल हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की बनी हुई है। इसलिए युवा तेज गेंदबाजों के लिए यह आखिरी वनडे मैच इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक और मौका होगा। मुल्लांपुर में पहली बार पुरुषों का वनडे मैच खेला जा रहा है, ऐसे में गेंदबाजों को उम्मीद होगी कि यहां की पिच तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी की पिचों की तुलना में अधिक मददगार साबित होगी। 

वेस्टइंडीज भले ही सीरीज हार चुका है लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन कैंपबेल ने दोनों मैचों में टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, वहीं कप्तान शाई होप ने सही समय पर तेजी दिखाने से पहले पारी को संवारने की अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उसकी टीम शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़ और कीमो पॉल से उपयोगी योगदान की उम्मीद करेगी।

 टीम इस प्रकार हैं:

 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर। 

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

Fri, 02 Oct 2026 14:04:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News | UP Congress News | यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अजय राय की जगह कौन? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:10:30+00:00

सुरक्षा हटे तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी! CM Yogi का विपक्ष पर करारा हमला | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers