रूस के राष्ट्रपति Putin ने की PM मोदी की जमकर तारीफ | India-Russia Relations | Breaking News
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की कोशिशों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार संघर्ष खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं और सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान को लेकर सुझाव देते हैं। उन्होंने PM मोदी के विचारों के लिए आभार जताया। वहीं पुतिन ने दुनिया में बढ़ते तनाव और पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंधों को लेकर भी चेतावनी दी। #putin #pmmodi #modiputin #russia #ukrainewar #indiarussia #worldnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
Flydubai Flight Chaos: भारतीय पायलट पर हमले के खौफनाक वीडियो ने उड़ाई सबकी नींद, क्रू ने कहा-"वह एक आतंकवादी है"
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या FZ1073 हवा में एक बड़े विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान के एक को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश करने के नापाक इरादे से भारतीय मूल के फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छड़ पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
इस अप्रत्याशित घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच अफरातफरी मच गई, लेकिन सूझबूझ और बहादुरी के चलते स्थिति को नियंत्रित किया गया। सुरक्षा कारणों से इस विमान को बाद में सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अब इसी घटना से जुड़ा हुआ एक नया और दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैप्टन स्मित मच्छड़ का दर्द: "उसने मुझ पर कई बार वार किए"
सामने आए वीडियो में खून से लथपथ कैप्टन स्मित मच्छड़ कॉकपिट के बाहर फर्श पर खून से सने पड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह दर्द से कराहते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि को-पायलट ने उन्हें "बहुत बार मारा" है। कैप्टन ने यह भी बताया कि वह अपने घायल हाथ को थोड़ा-बहुत हिला तो पा रहे हैं, लेकिन उसे कसकर बंद करने में असमर्थ हैं।
Exclusive Footage Released
— SNN Finland (@snnfinalnd) October 1, 2026
New footage from the FlyDubai flight has been released, showing the dramatic moments during the incident, including the suspect being subdued, the struggle both inside and outside the cockpit, and the search for additional pilots amid the chaos on… pic.twitter.com/Gvaj46FhaH
इसके बावजूद, गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन मच्छड़ ने अपनी जान की परवाह किए बिना कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की सुरक्षित जिंदगी बचाई जा सके।
यात्रियों और क्रू की मुस्तैदी से काबू में आया हमलावर
घटना के वक्त विमान के अंदर का माहौल बेहद डरावना और अराजक हो गया था। जब क्रू मेंबर ने मदद के लिए डॉक्टर की पुकार लगाई, तो फ्लाइट में मौजूद इजरायली डेंटिस्ट डॉ. शोटा मुसायेव तुरंत आगे आए। वीडियो फुटेज में यात्रियों को अंग्रेजी और हिब्रू में चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है।
क्रू मेंबर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर को काबू में किया और उसके हाथ पीछे बांधकर फर्श पर बैठा दिया। इस दौरान एक क्रू मेंबर को कहते सुना गया, "यह एक आतंकवादी है, आप समझते हैं ना? हमें पुलिस चाहिए, वह कहीं नहीं जा सकता- वह यहीं हमारे साथ है।"
सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग और मेडिकल सहायता
विमान को सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारने के बाद, विमान के दरवाजे के बाहर बनाए गए एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर मेडिकल टीमों ने तुरंत घायल कैप्टन मच्छड़ और अन्य प्रभावितों का इलाज शुरू किया। इस झकझोर देने वाले वीडियो को इजराइल के 'चैनल 12' ने भी प्रसारित किया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय विमानन जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News
Haribhoomi











