Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो जैसे-जैसे आगे बड़ रहा है, आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में मीड वीक एविक्शन में घर वालों ने रीति तिवारी को आउट कर दिया. वहीं, अब बीबी हाउस में नया भखेड़ा खड़ा होने वाला है. शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें लव गिल और उदिति सिंह के बीच लड़ाई होने वाली है. वहीं, घर को अपना नया कप्तान भी मिल गया है. तो चलिए जानते हैं, शो में आगे क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलेगा.

उदिति सिंह-लव गिल में हुई लड़ाई

 'बिग बॉस 20' का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें लव गिल (Love Gill) उदिति (Uditi Singh) से  कहती हैं कि 'अगर किसी को रोते हुए हमने देख ही लिया है तो वो आपको क्रिन्ज कैसे लग सकता है?' जवाब में उदिति ने कहा- 'गुल्लु के साथ जो आपका जबरदस्ती का बेबी-बाबू है. साथ ही आपकी कोई खुद व्यक्तित्व और स्टैंड नहीं है.' ये सुन लव गिल भड़क जाती और पूछती है- 'आपको क्या दिक्कत है अगर मैं उसके साथ हूं.' इसके बाद उदिति साफ शब्दों में कहती हैं- 'तुम दोनों की क्लोजनेस को क्रिन्ज ही बोलेंगी.'

बीच में घरवाले भी कूद पड़े

वहीं, लव और उदिति की बहस इतनी बड़ जाती है कि सभी घरवालों को इसमें शामिल होने पड़ता है. उदिति ये भी कहती है कि गेम के लिए जबरदस्ती लव एंगल बना रहे हैं. वहीं, लव बार-बार यहीं कहती हैं कि उन्हें इस चीज से क्या दिक्कत है. बता दें, शो में गुल्लु (Gullu) और लव गिल एक दूसरे संग फ्लर्ट करते हैं. वो मस्ती मजाक में शादी करने की बात, रिश्ता और प्यार का जिक्र करते हैं.उदिती ही नहीं, इस वजह से बीबी हाउस में  कई बार लव को उनके ग्रुप ने ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी है. यंग, स्क्राउट और आशिफ को भी लव का गुल्लू संग बात करना पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: मिड वीक में इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, कैप्टेंसी के दावेदारों ने घर से निकाला बाहर

‘बिग बॉस 20’ में कौन बना न्यू कैप्टन?

‘बिग बॉस 20’ में  माही विज (Mahhi Vij) , यंग डीएसए (Yung DSA) और उदिति सिंह कैंप्टेंसी के दावेदार बनते हैं. बिग बॉस की इनसाइड खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, अपकमिंग एपिसोड में इन तीनों कंटेस्टेंट के बीच एक टास्क होगा. जिसमें  माही विज और यंग डीएसए को हराकर उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बनेंगी. ये पहली बार होगा जब इस सीजन में लड़की घर को चलाएगी. इससे पहले यंग डीएसए और दो बार गुल्लू घर के कप्तान रहे. अब देखना होगा कि उदिति के राज में बीबी हाउस कैसे चलता है.

ये भी पढे़ं- Entertainment News Live Updates: गांधी जयंती पर बापू को याद कर रहे सेलेब्स, 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल

Continue reading on the app

Toyota Sales September: घट गई घरेलू बिक्री, एक्सपोर्ट में भी भारी गिरावट; देखें आंकड़े

Toyota Sales September 2026: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सितंबर बिक्री में सालाना आधार पर 7.61% की गिरावट दर्ज हुई है. घरेलू बाजार में कंपनी ने 25,027 वाहन बेचे, जबकि एक्सपोर्ट भी 20% से ज्यादा घटा है. हालांकि जनवरी से सितंबर तक कंपनी की कुल बिक्री 8.10% बढ़ी है. अब त्योहारी सीजन और अपडेटेड Toyota Glanza से कंपनी को बिक्री में तेजी की उम्मीद है.

Continue reading on the app

  Sports

'घर से वादा करके गया था, गोल्ड लेकर लौटूंगा', पहलवान सुजीत कलकल के जीत की कहानी, सुनिए पिता की जुबानी

Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स 2026 में फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के पहलवान सुजीत कलकल ने 15वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. सुजीत के गांव में इस समय खुशी का माहौल है. मां के कहा कि पूरे गांव और जिले से बधाई मिल रही है. बेटे को चूरमा खिलाकर भेजा था, अब लौटेगा तो फिर चूरमा खिलाउंगी. Fri, 2 Oct 2026 18:42:14 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts | स्कूल के खाने में निकले कीड़े, छात्रों ने जताया विरोध! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:43:07+00:00

Israel PM Netanyahu | फ्लाईदुबई घटना पर बोले PM नेतन्याहू #ytshorts #shorts #flydubai #flydubaievent #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers