Responsive Scrollable Menu

Gandhi Jayanti: PM Narendra Modi ने दी श्रद्धांजलि, खादी उत्पाद खरीदने का किया आह्वान

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका शाश्वत संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने कहा कि बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल था जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बापू का शाश्वत संदेश हमें एक बेहतर समाज और ‘विकसित भारत’ की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से यह भी कहा कि देश के लिए इस दिन के महत्व से सभी लोग परिचित हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘बापू की विचारधारा ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत हैं जो सत्ता से दूर रहने के बावजूद करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी महात्मा गांधी की विचारधारा मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी और प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने हमेशा सभी को ‘स्वदेशी’ अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रक्रिया में खादी हमेशा प्राथमिकता रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि दो अक्टूबर को कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें कि यह ‘स्वदेशी’ है।’’ गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था और 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Continue reading on the app

Manipur: फेसबुक पोस्ट मामले में जमानत मिलने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

इंफाल, दो अक्टूबर मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला के बारे में अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पत्नी का आरोप है कि व्यक्ति पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों और ‘‘मीडिया ट्रायल’’ के कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध थाने की पुलिस ने पाओनम धनेश्वर को 29 सितंबर को उसके फेसबुक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया था और मामले की जांच जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद व्यक्ति को बुधवार दोपहर जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में भर्ती कराया गया था और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोपी की पत्नी वाई संगीता देवी ने कहा कि उनके पति ने ‘‘चरित्र और छवि को ठेस’’ पहुंचने के कारण जहर का सेवन कर लिया।

उन्होंने अपने पति की आत्महत्या के लिए इंफाल पश्चिम जिले के नाओरिया पाखंगलकपा विधानसभा क्षेत्र की एक स्थानीय निवासी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई ‘‘आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, मानसिक उत्पीड़न और बेबुनियाद आरोपों’’ को जिम्मेदार ठहराया। देवी ने उनके पति का ‘‘मीडिया ट्रायल’’ करने, सोशल मीडिया पर उन्हें अपराधी घोषित करने तथा उनके पति एवं उनके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि इन्हीं सब चीजों से उन्हें ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाया गया’’। नाओरिया पाखंगलकपा निवासी महिला ने कथित तौर पर एक महिला को निशाना बनाने के लिए व्यक्ति की कड़ी निंदा की थी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में है, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा. Fri, 2 Oct 2026 22:50:20 +0530

  Videos
See all

Was 'Cornell 7' case reopened due to online outrage? | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:00:25+00:00

बच्चों के साथ डांस करते दिखे संबित पात्रा! |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers