Responsive Scrollable Menu

ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को SIR को बैकडोर NRC बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इसी प्रक्रिया को बाद में नागरिकता की जांच में बदल देगी। छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही SIR का विरोध कर रही है। उधर SIR को लेकर मुंबई में आज कॉकरोच पार्टी प्रदर्शन (CJP) करेगी। CJP ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पांच दिन पहले ओवैसी बोले थे- वोटिंग के साथ नागरिकता भी जाएगी इससे पहले 27 सितंबर को ओवैसी ने देशभर के नागरिकों से SIR प्रक्रिया को हल्के में नहीं लेने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि लापरवाही से लोगों को वोटिंग अधिकार और नागरिकता से वंचित किया जा सकता है। ओवैसी ने कहा था, यह सिर्फ वोट देने का अधिकार खोने का मामला नहीं है। आपकी नागरिकता भी छीनी जा सकती है। इसलिए इसे पूरी गंभीरता और ध्यान से लें। जनगणना के बीच बढ़ी NRC की चर्चा NRC का मुद्दा जनगणना की प्रक्रिया के साथ फिर चर्चा में आया है। मौजूदा जनगणना के फॉर्म में ऐसे कई सवाल हैं, जो 2020 के NPR यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के फॉर्म में भी थे। इनमें नागरिकता, माता-पिता की जानकारी, आधार और वोटर ID से जुड़े सवाल शामिल हैं। कानूनी प्रावधानों के तहत पॉपुलेशन रजिस्टर में दर्ज लोगों का सत्यापन कर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) तैयार किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ऐसे मामलों की पहचान भी की जा सकती है, जिनमें किसी व्यक्ति की नागरिकता पर संदेह हो। हालांकि, अभी देशभर में NRC लागू करने को लेकर सरकार की कोई नई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 2021 की जनगणना के साथ NPR का काम भी होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। जनगणना प्रक्रिया दोबारा शुरू होने के बाद NPR के लिए अलग से नई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। केंद्र सरकार ने NRC को लेकर भी कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… RSS ने देशभर में NRC कराने की मांग दोहराई: कहा- वोटर लिस्ट की जांच हो स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और जनगणना को लेकर चल रही चर्चा के बीच RSS ने देशभर में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) कराने की मांग दोहराई है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- यह साफ होना चाहिए कि कौन भारतीय नागरिक है और कौन नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

SIR में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा, नए वोटर्स को भी मौका मिलेगा

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाएगा। इन राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभियान में छूटे लोगों और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखित निर्देश भेजे थे। गुरुवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी यह निर्देश दोहराया गया। इन राज्यों में सामान्य Form 6 के जरिए नाम जोड़े जाएंगे। SIR के दौरान Form 6 में जोड़ा गया अतिरिक्त घोषणा-पत्र अब इन राज्यों में लागू नहीं होगा। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 के 15वें दिन भारतीय एथलीटों के लिए एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी, जिसमें क्वालीफिकेशन राउंड के साथ मेडल इवेंट भी होंगे. इसके अलावा मेंस क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के साथ गोल्ड मैच है. वहीं, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में भारत की मेडल के लिए मजबूत चुनौती है. ऐसे में जानते हैं क्या पूरे दिन का शेड्यूल. Sat, 3 Oct 2026 00:04:46 +0530

  Videos
See all

Why has UK diesel price hit an all time high? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:45:04+00:00

Iranian men charged with terror plot to target UK Jewish community | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:38:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers