परीक्षाओं के महाकुंभ में बैठते हैं करोड़ों युवा, दुनिया में किस रैंक पर टिके हैं भारत के सबसे बड़े एग्जाम?
India Largest Exam 2026: एसबीआई की नई रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की नीट यूजी परीक्षा दुनिया के सबसे बड़े एग्जाम्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर है. चीन का गाओकाओ इस लिस्ट में टॉप पर है. जानिए भारत की परीक्षाओं की स्थिति और क्या है इस ग्लोबल रिपोर्ट के खास मायने.
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मच गई चीख-पुकार
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. थाना हाफिजपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस हाईवे के बीचों-बीच कई बार घूमती हुई पलट गई.
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
हादसे के दौरान बस में सवार आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु अंदर फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया.
घायलों को भेजा अस्पताल
हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु दिल्ली से नैनीताल के कैंची धाम जा रहे थे.
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
खबर आगे अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







