Responsive Scrollable Menu

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश वाली 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 1,873 आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयां विकसित की जाएंगी। यह मंजूरी बृहस्पतिवार को यहां प्राधिकरण के मुख्यालय में हुई उसकी 215वीं बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

प्राधिकरण के बयान के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें 1,800.36 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इन परियोजनाओं में 1,398 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। बयान के अनुसार, लखनऊ में सबसे अधिक पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिनमें दो आवासीय और तीन वाणिज्यिक परियोजनाएं हैं।

इन पर करीब 169.53 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है और 198 इकाइयां विकसित की जाएंगी। बयान के मुताबिक, गाजियाबाद में 106.84 करोड़ रुपये की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें 211 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी।

बयान के अनुसार, बाराबंकी में 5.78 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी मिली, जिसमें 53 इकाइयां प्रस्तावित हैं। वहीं, मुरादाबाद में 3.55 करोड़ रुपये की एक वाणिज्यिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 13 इकाइयां विकसित की जाएंगी। यूपी रेरा ने कहा कि परियोजनाओं के प्रस्तावों की विस्तृत जांच के बाद उन्हें मंजूरी दी गई है और इनके विकास के दौरान रेरा अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Continue reading on the app

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप की कम रफ्तार और पीछे लगी ट्रॉली के कारण ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया, जिससे यह हादसा हुआ। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे: गहरे पानी में उतरने से मौत महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, 48 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पुणे से आया था। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Asian Games: एशियाड में भारत ने 'बेइज्जत' करके पाक को पीटा ! #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:14:56+00:00

Dubai-Tel Aviv flight: 'जिहादी पायलट' इजरायलियों को मारना चाहता था!| Captain Smit | PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers