Responsive Scrollable Menu

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

श्रीनगर, एक अक्टूबर श्रीनगर पुलिस ने डाउनटाउन इलाके में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और कई करोड़ रुपये की नकदी तथा चल-अचल संपत्ति जब्त की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2.18 लाख टैपेंटाडोल टैबलेट और 3.83 किलोग्राम कोडीन बरामद की गई।

इसके अलावा 108 सोने के सिक्के, 17 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो सोना, हेरोइन, एक पिस्तौल और कीमती घड़ियां भी जब्त की गईं। कई बैंक खातों में जमा करीब 1.07 करोड़ रुपये की राशि रोक दी गई है। एसएसपी जी. वी. संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि जांच के दौरान मादक पदार्थों का स्रोत चंडीगढ़ में मिला, जहां दो दवा कंपनियों पर प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति में शामिल होने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि नेटवर्क में आठ आरोपियों की पहचान मोहम्मद वसीम जरगर, हारिस हामिद मल्ला, आकिब सलीम डार, इनाम अहमद जरगर, साहिब अहमद गनई, अंसार हुसैन भट, पीर शकूर और हारून पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पहचान सफाकदल के फैजान फिरदौस खांडे उर्फ ​​फरजान पुज्ज और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के मोहम्मद शहवर के रूप में हुई है।

Continue reading on the app

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

कोलकाता, एक अक्टूबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के कथित तौर पर जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार और साक्ष्य नष्ट किए जाने से संबंधित राज्य पुलिस की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। इस अदालत के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) अगस्त 2024 में उत्तर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की बड़ी साजिश के आरोपों की जांच कर रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने, आपराधिक साजिश और साक्ष्य नष्ट किए जाने के आरोपों को लेकर आठ अगस्त को उत्तर 24 परगना जिले के खरदह थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की खंडपीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि एक ही मुद्दे पर सीबीआई और राज्य की एजेंसी, दोनों जांच आगे नहीं बढ़ा सकतीं।’’ मामले को सीबीआई के एसआईटी को स्थानांतरित करने का आदेश देते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि यदि खरदह थाने में दर्ज मामले के संबंध में कोई आरोपी हिरासत में है, तो एसआईटी यह विचार करेगी कि उसे आगे हिरासत में रखना जरूरी है या नहीं और उसी के अनुसार क्षेत्राधिकार वाली अदालत के समक्ष अर्जी दाखिल करेगी। पीठ ने निर्देश दिया कि खरदह थाने का जांच अधिकारी इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा और सभी रिकॉर्ड तुरंत एसआईटी को सौंप देगा। पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश देते हुए अदालत ने 24 सितंबर को कहा था कि वह इस बात पर स्पष्टीकरण चाहती है कि जब यह पीठ पहले से ही सीबीआई की जांच की निगरानी कर रही है और केंद्रीय एजेंसी द्वारा रिपोर्ट दाखिल की जा रही है, तो यह जांच कैसे शुरू हुई।

खरदह थाने के प्रभारी निरीक्षक और जांच अधिकारी की उसके पहले के आदेश के अनुसार अदालत में मौजूदगी का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा, ‘‘हम दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी देते हैं।’’ अदालत ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में 21 मई को सीबीआई की तीन-सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था, जो पीड़िता प्रशिक्षु डॉक्टर द्वारा नौ अगस्त 2024 की रात को भोजन करने से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक के घटनाक्रम की जांच करेगी। नौ अगस्त, 2024 की रात को अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जिससे राज्य के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की नजरें Clean Sweep पर, तीसरे ODI में Ravindra Jadeja की फॉर्म पर टिकी नजर

 पहले दो मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी गेंदबाजी की गुत्थी सुलझानी होगी जिसमें अनुभवी रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। भारत ने सीरीज में दबदबा बनाए रखा है, लेकिन उनके प्रदर्शन के बजाय चर्चा पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने पर केंद्रित रही है, क्योंकि पिछले वनडे में 800 से अधिक रन बने थे।

 इन परिस्थितियों की आलोचना करने वालों में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल हैं, जो बल्ले और गेंद के बीच संतुलन देखना चाहते हैं। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अब अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर रही है। 

दोनों मैचों में पहले 10 ओवरों में सिर्फ एक विकेट मिला है और दोनों पावरप्ले में 177 रन लुटाए गए। भारत को बीच के ओवरों में भी विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कुलदीप यादव को अन्य गेंदबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है। जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं। गिल बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का 2024 से घरेलू वनडे मैचों में औसत 79.3 है और इस सीरीज में वह पहले ही एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। गिल की नाबाद 223 रन की पारी की मदद से भारत ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी इस सीरीज में उपयोगी पारियां खेलने का मौका मिला। लेकिन अब तक केवल चार भारतीय बल्लेबाजों को ही बल्लेबाजी का मौका मिला है। केएल राहुल, नमन धीर और जडेजा ने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी आक्रमण है। प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) में चोट के कारण अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। 

मोहम्मद सिराज को पहले दो मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह इस मैच में वापसी कर सकते हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका दौरे के बाद से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय नहीं पकड़ी है। वह हालांकि सीमित ओवरों के प्रारूप में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे। भारत के वनडे तेज गेंदबाजी आक्रमण में जगह पाने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 

गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी भी दावेदारों में शामिल हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की बनी हुई है। इसलिए युवा तेज गेंदबाजों के लिए यह आखिरी वनडे मैच इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक और मौका होगा। मुल्लांपुर में पहली बार पुरुषों का वनडे मैच खेला जा रहा है, ऐसे में गेंदबाजों को उम्मीद होगी कि यहां की पिच तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी की पिचों की तुलना में अधिक मददगार साबित होगी। 

वेस्टइंडीज भले ही सीरीज हार चुका है लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन कैंपबेल ने दोनों मैचों में टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, वहीं कप्तान शाई होप ने सही समय पर तेजी दिखाने से पहले पारी को संवारने की अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उसकी टीम शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़ और कीमो पॉल से उपयोगी योगदान की उम्मीद करेगी।

 टीम इस प्रकार हैं:

 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर। 

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

Fri, 02 Oct 2026 14:04:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News | UP Congress News | यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अजय राय की जगह कौन? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:10:30+00:00

सुरक्षा हटे तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी! CM Yogi का विपक्ष पर करारा हमला | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers