यूपी के 14 शहरों में बाढ़, मंदिरों-स्कूलों में भरा पानी:बिहार में बाढ़ से 2 लाख आबादी प्रभावित, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश थमने के बावजूद नदियां उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। लखनऊ में सई और गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बाराबंकी में पानी सरकारी स्कूलों और मंदिरों तक में घुस गया है। नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 6 जिलों में बाढ़ से 2.03 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की बढ़ते खतरा को देखते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने वायु सेना से मदद मांगी है। हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के मैदानी इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 2 से 3 दिन में हो सकती है। मौसम विभाग मुताबिक, 3 दिन तक नमी की वजह से बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। राजस्थान में इस मानसून सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। कम बरसात के कारण अक्टूबर में भी दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब है। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर में बारिश का अनुमान है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- जानवरों को पत्थर बना देती है लाल झील:गुजरात के गांव में पानीपुरी बैन; महिला ने AI बॉयफ्रेंड को भेजे ₹1.7 करोड़
अफ्रीकी देश तंजानिया में एक ऐसी लाल झील है, जिसमें जानवर पत्थर बन जाते है। वहीं, गुजरात के गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड बैन कर दिया गया है। उधर, ब्रिटेन में 80 साल की बुजुर्ग ने AI बॉयफ्रेंड को ₹1.7 करोड़ भेज दिए। चीन में इंसानों के बाल से तस्वीरें बन रही हैं। वहीं, इंडोनेशिया की एक जेल में कैदियों के लिए स्विमिंग पूल, जिम और लग्जरी कमरे मिले। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










