विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो
दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश करने वाला ओमानी को-पायलट धार्मिक कट्टरपंथी था। यह दावा उसके साथ काम कर चुके एक पायलट ने इजराइली न्यूज चैनल 16 से बातचीत में किया। सहकर्मी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसके मुताबिक, आरोपी महिलाओं से हाथ भी नहीं मिलाता था। उसने कहा, ‘कंपनी ने एक आतंकवादी को नौकरी पर रखा, जिसकी वजह से करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद आरोपी चिल्ला रहा था- 'मुझे मार दो।' कैप्टन पर चाकू से हमला किया, विमान हजारों फीट नीचे आया ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान को हाईजैक करने की कोशिश की इस दौरान विमान कुछ ही मिनटों में हजारों फीट नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने आरोपी को काबू कर लिया। दूसरे पायलटों ने विमान को संभाला और सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई। हमले के पीछे की वजह की जांच अभी जारी है। 9 महीने पहले ही फ्लाईदुबई में नौकरी शुरू की थी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने फ्लाईदुबई में करीब 9 महीने पहले नौकरी शुरू की थी। ओमान के एक अधिकारी ने अमेरिकी न्यूज चैनल CBS को इसकी पुष्टि की थी। आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। घटना के बाद यह सवाल भी उठा कि आरोपी को इजराइल जाने वाली फ्लाइट में ड्यूटी कैसे मिली। इजराइल और ओमान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आरोपी की सुरक्षा जांच में कोई चूक हुई थी या नहीं। UAE जांच करेगा कि हमला आतंकवादी साजिश थी या नहीं UAE यह जांच कर रहा है कि हमला आतंकवाद से जुड़ा था या पहले से इसकी योजना बनाई गई थी। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने घटना को 'जिहादी आतंकवादी हमला' बताया था। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… कॉकपिट में भिड़े, चाकू लगे, लेकिन फ्लाइट कंट्रोल नहीं छोड़ा: पायलट स्मित मच्छर ने 4 साल पहले फ्लाईदुबई जॉइन की, पहले स्पाइसजेट में थे भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Ank Jyotish 2 October 2026: मूलांक 1 का होगा विरोध, अंक 6 की नई दोस्ती संभव, नंबर 7 को आर्थिक लाभ! जानें आज का अंक ज्योतिष
Ank Jyotish 2 October 2026: आज 2 अक्टूबर की ऊर्जाएँ भावनात्मक नियंत्रण, शारीरिक सावधानी और सोच-समझकर निर्णय लेने की माँग करती हैं. अंक 1 को देरी और विरोध का सामना करना पड़ सकता है. अंक 2 को दूर से सहयोग मिलेगा, लेकिन संघर्ष से बचना होगा; अप्रत्याशित लाभ और रोमांटिक योजनाएँ मूड को बेहतर बनाएँगी. अंक 3 को चिंता और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अंक 4 को छोटे-मोटे विवादों का सामना करना पड़ सकता है. अंक 5 रचनात्मक रूप से अद्वितीय है, लेकिन शारीरिक रूप से थका हुआ है-विदेश व्यापार आशाजनक है. अंक 6 को ध्यान और काम में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, नई दोस्ती पनप सकती है. अंक 7 को आर्थिक लाभ, रिश्तों में सामंजस्य और पारिवारिक सुख का आनंद मिलेगा. अंक 8 वालों की आर्थिक स्थिति मिली-जुली है, संभावित प्रेम गहरा होगा. अंक 9 वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









