बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली , SBI-PNB समेत सभी बैंक आज खुलेंगे
सोमवार 28 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। इस फैसले के बाद आम जनता ने बड़ी राहत की सांस ली है, क्योंकि अब बैंकों में अगले 3 दिनों तक कामकाज ठप नहीं रहेगा। एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी समेत देश के सभी सरकारी व निजी बैंक सोमवार से सामान्य रूप से खुलेंगे और ग्राहक अपनी बैंकिंग से जुड़े सभी काम शाखाओं में जाकर आसानी से निपटा सकेंगे।
बैंक संगठनों और प्रबंधन की वार्ता में बनी सहमति
हड़ताल स्थगित करने का यह फैसला ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक के बाद लिया गया। इस बात की आधिकारिक जानकारी UFBU और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की। बैठक के दौरान इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनियनों के बीच कई अहम मांगों पर आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद आंदोलन रोकने का निर्णय हुआ।
#UFBU STRIKE DEFERRED — UNDERSTANDINGS REACHED –
A FORWARD MOVEMENT ON FIVE-DAY BANKING, PLI AND RESIDUAL
ISSUES – CONGRATULATIONS https://t.co/benHVhjqsf— AIBEA: All India Bank Employees’ Association (@AIBEAofficial) September 27, 2026
5 वर्किंग डेज की मांग पर बनेगी कमेटी
बातचीत में सबसे मुख्य मुद्दा कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने और शनिवार को छुट्टी देने का रहा। इस मांग पर सहमति जताते हुए एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी सभी पक्षों से चर्चा कर ऐसा रास्ता निकालेगी जिससे ग्राहकों को परेशानी न हो और कर्मचारियों के हित भी सुरक्षित रहें। अन्य बाकी बचे मुद्दों पर भी संगठनों और बैंक प्रबंधन के बीच आगे वार्ता जारी रखने का भरोसा दिया गया है।
हड़ताल की तैयारी में रविवार को भी हुआ था काम
गौरतलब है कि 28, 29 और 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों की हड़ताल को लेकर बैंक लगातार ग्राहकों को अलर्ट भेज रहे थे। काम प्रभावित न हो, इसके लिए पिछले रविवार को भी कर्मचारियों ने बैंकों में काम किया था, जिसका कर्मचारी यूनियनों ने विरोध दर्ज कराया था। बहरहाल, एन वक्त पर वार्ता सफल रहने से हड़ताल टल गई है, जिससे महीने के आखिरी दिनों में जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए परेशान होने वाले करोड़ों ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी।
https://t.co/LQTTVT9VUT
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 27, 2026
‘मेरी मां को बचा लो’ सुनते ही दौड़े स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने से महिला को बचाया | #Raipur
‘मेरी मां को बचा लो’ सुनते ही दौड़े स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने से महिला को बचाया | #Raipur आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Aaj Tak








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)