Responsive Scrollable Menu

नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। योग में किसी भी कठिन आसन को सीधे करने से पहले शरीर को उसके लिए तैयार करना बहुत जरूरी होता है, जिसे पूर्व-अभ्यास कहा जाता है। नटराजासन पूरे शरीर का संतुलन एक पैर पर होता है, इसलिए इसे करने के लिए पैरों, कूल्हों, कमर, कंधों और छाती में पर्याप्त लचीलापन होना चाहिए। भगवान शिव के नटराज स्वरूप को समर्पित एक बेहद सुंदर, संतुलन और एकाग्रता वाला आसन है। इस आसन को बिना किसी तैयारी के करने से चोट लगने का डर रहता है। इसलिए नटराजासन का अभ्यास करने से पहले कुछ सरल आसनों और स्ट्रेचिंग से शरीर को खोलना और संतुलन साधना आवश्यक है।

Continue reading on the app

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

बदलते मौसम के समय काफी लोगों को त्वचा पर दाद, खाज और खुजली की समस्या देखने को मिलती है। आमतौर पर दाद और खुजली फंगल इंफेक्श के कारण होते हैं। इससे स्किन पर लाल चकते, तेज खुजली और जलन देखने को मिलती है।

आयुर्वेद में कई ऐसे प्राकृतिक उपाय है, जो इस परेशानी से राहत दिलाते हैं। आइए आपको बताते हैं आयुर्वेद के कुछ पत्तों के बारे में, जो कि स्किन के संक्रमण को शांत करने में काफी मदद करते हैं।

दाद और खुजली से राहत दिलाने वाले 3 आयुर्वेदिक पत्ते

नीम के पत्ते

नीम को आयुर्वेद को स्किन संबंधित सबसे बेस्ट औषधि मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण देखने को मिलते हैं।

- इस्तेमाल करने के कारण- यह संक्रमण पैदा करने वाले फंगस के खत्म करता है और त्वचा की सूजन को कम करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?- नीम की ताजा पत्तियों को धोकर पीस लें और पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा नारियल तेल या चुटकी भर हल्दी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और इसे सूखने दें।

तुलसी के पत्ते

इसमें अधिक मात्रा में यूजेनॉल नामक तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देखने को मिलते हैं, जो कि स्किन संबंधित समस्याओं को जड़ से खत्म करता है।

उपयोग का कारण- तुलसी का रस त्वचा पर लगाने से भयंकर खुजली, लालिमा और जलन में आराम पहुंचाता है।

इस्तेमाल करने का तरीका- सबसे पहले आप तुलसी की पत्तियों को मसलकर उनका रस निकाल लें। इस रस को दिन में 2 से 3 बार दाद वाले स्थान पर हल्के हाथों से लगाएं।

करी पत्ते

करी पत्ता का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद खास माना जाता है।

उपयोग का कारण- करी पत्ता में पाए जाने वाले गुण, फंगस को पनपने से रोकते हैं और त्वचा की सफाई करते हैं।

- इस्तेमाल का तरीका- करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे खुजली वाली स्थान पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। अब इसको साफ पानी से धो लें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम में बड़ा बदलाव, वनडे सीरीज में बैंड बजाने वाला भी खेलेगा टी-20 सीरीज

Amir Jangoo IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज आमिर जंगू को चोटिल ज्वेल एंड्रयू के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है. टी-20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. Mon, 5 Oct 2026 13:47:51 +0530

  Videos
See all

Jamui Sadar Hospital News | जमुई सदर अस्पताल में 2 महिलाओं की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने लगाई फटकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:05:29+00:00

Supreme Court Notice ECI: Gyanesh Kumar से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब | SIR Controversy | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers