Responsive Scrollable Menu

भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल:जेवलिन में यशवीर को सिल्वर; वित्या ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत को एशियन गेम्स के 9वें दिन 8 मेडल मिले। यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीता। इससे पहले श्रीशंकर मुरली ने लॉन्ग जंप में 8.07 मीटर की जंप के साथ सिल्वर अपने नाम किया। गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में 3 मिनट 36.72 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर जीता। सोमवार को ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर हासिल किया। पारुल चौधरी ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में 55.42 सेकेंड का समय निकाला था। इन मेडल के साथ भारत के खाते में अब 45 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। शूटिंग में भारत के 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ईशा ने शूटआउट में गोल्ड गंवाया ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीता। फाइनल में ईशा और चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन के 38-38 पॉइंट रहे। इसके बाद शूटआउट हुआ, जिसमें जियाओ ने जीत दर्ज की। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। मनु भाकर मेडल इवेंट तक नहीं पहुंच सकीं। पारुल और वित्या को ब्रॉन्ज हॉकी में बांग्लादेश को 10-0 से हराया भारत ने पुरुष हॉकी के पूल-A के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से 4 गोल किए, जबकि शिलानंद ने 2 और अभिषेक, सुखजीत, जुगराज और मंदीप ने 1-1 गोल किया। भारत पूल-A में टॉप पर रहा और 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलेगा। पढ़ें पूरी खबर… बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के एशियन गेम्स के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे:भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराकर पूल-A में टॉप किया; 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एक अक्टूबर को जापान के नगोया में खेला जाएगा। सोमवार को भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को 10-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पूल-A में टॉप किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। शिलानंद लाकड़ा ने 2 गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, संजय और मंदीप सिंह ने भी गोल किए। अभिषेक ने तीसरे मिनट में खाता खोला भारत ने मुकाबले की शुरुआत तेज की। तीसरे मिनट में अभिषेक ने रिवर्स स्कूप से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले क्वार्टर में भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन बांग्लादेश की डिफेंस ने कुछ मौकों पर गोल रोक दिए। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 1-0 से आगे था। इसी दौरान गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेला और बांग्लादेश के शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर पर अहम बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में 2 गोल दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया। जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 2-0 किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने 5 गोल दागे तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए और हरमनप्रीत ने भी अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 8-0 से आगे था। आखिरी क्वार्टर में संजय-मंदीप ने स्कोर 10-0 किया चौथे क्वार्टर में भारत ने शुरुआत में गोल नहीं किया, लेकिन अंतिम मिनटों में दो और गोल आए। संजय ने 59वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को 10-0 की बड़ी जीत दिलाई। बारिश के बीच खेला गया मुकाबला मैच के दौरान भारी बारिश हुई, जिससे मैदान और खिलाड़ी दोनों पूरी तरह भीग गए और गेंद को तेजी से आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत भी 30 मिनट देर से हुई। एशियन गेम्स के फाइनल में 8 बार भारत Vs पाकिस्तान हुआ एशियन गेम्स के फाइनल में 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 6 और भारत ने 2 फाइनल जीते हैं। भारत ने 1966 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982 और 1990 के फाइनल जीते हैं। एशियन गेम्स हॉकी में पाकिस्तान ने कुल 8 गोल्ड और भारत ने 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को हराया था भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स से कुछ समय पहले 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने हुई थीं। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। वह जीत भारत को वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में ले गई थी। ------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत ने जीता आर्चरी का ऐतिहासिक गोल्ड, पहली बार मिला ये मेडल, महिला टीम ने रचा इतिहास

आर्चरी के कंपाउंड इवेंट में 3 गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व इवेंट में भी जबरदस्त आगाज किया. Fri, 02 Oct 2026 07:14:48 +0530

  Videos
See all

Om Birla paid tribute to Bapu at Rajghat | ओम बिरला ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:17:10+00:00

UP में SP-Congress की खींचतान, SIR पर घमासान और Gyanesh Kumar के खिलाफ Protest | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:14:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers