Responsive Scrollable Menu

iPhone खरीदने का बड़ा मौका! Flipkart BBD सेल में iPhone 17 पर ₹20,000 और iPhone 15 पर ₹10,000 से ज्यादा की बचत

Flipkart Big Billion Days 2026 में iPhone 17 और iPhone 15 पर शानदार ऑफर मिलने वाले हैं. iPhone 17 को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद ₹79,999 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone 15 ₹63,999 तक पहुंच सकता है. जानें BBD Sale की तारीख, iPhone 17 और iPhone 15 की कीमत और बैंक-एक्सचेंज ऑफर्स की पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी:2 बार की चैंपियन RCB ने 4 प्लेयर्स को छोड़ा, UP ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ग्रेस हैरिस, लिन्सी स्मिथ, डी. हेमलता और गौतमी नायक को रिलीज किया है। सोमवार को यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम के पास ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा 3.65 करोड़ रुपए का पर्स बचा है। WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा। खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। RCB में पेरी की वापसी ग्रेस हैरिस ने 2026 में RCB की खिताबी जीत के दौरान दो फिफ्टी लगाई थीं। दोनों अर्धशतक उन्होंने यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ बनाए थे। 2026 सीजन में उन्होंने 237 रन बनाए थे। RCB के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने बताया कि एलिस पेरी ने अगस्त में टीम को अपनी उपलब्धता के बारे में बताया था। पेरी ने व्यक्तिगत कारणों से 2026 सीजन नहीं खेला था, हालांकि RCB ने उन्हें रिटेन किया था। अब वह आगामी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगी। RCB ने अपनी टीम के 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें 9 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। यूपी वॉरियर्ज ने डिएंड्रा डॉटिन को छोड़ा 2026 सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने वाली यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें चार विदेशी खिलाड़ी- डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन, चार्ली नॉट और एमी जोन्स शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में आशा शोभना, जी. त्रिशा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत और सुमन मीना को रिलीज किया गया है। डिएंड्रा डॉटिन ने 2026 में यूपी वॉरियर्ज के लिए तीन मैच खेले और 57 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 103.63 रहा। टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा कि पिछले एक साल में डॉटिन की बल्लेबाजी अपने बेस्ट स्तर पर नहीं रही। टीम अब ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो 130-140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सके और मैच का रुख बदल सके। यूपी वॉरियर्ज के पास ऑक्शन में सात स्लॉट खाली हैं और सभी टीमों में सबसे ज्यादा 3.65 करोड़ रुपए का पर्स भी इसी टीम के पास है। गुजरात जायंट्स ने डैनी वायट-हॉज को रिलीज किया गुजरात जायंट्स ने चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें डैनी वायट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह शामिल हैं। डैनी वायट-हॉज 2026 सीजन में टीम के लिए केवल एक मैच खेल सकीं। वह बेथ मूनी और सोफी डिवाइन के बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में थीं। गुजरात ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसके पास तीन स्लॉट खाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया चार बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, प्रगति सिंह और ई. सुरजना शामिल हैं। टीम ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन, मरिजाने कैप, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। एनाबेल सदरलैंड 2026 सीजन में टीम से बाहर हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें फिर से रिटेन किया गया है। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आई अलाना किंग को रिलीज कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ियों को छोड़ा दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मिल्ली इलिंगवर्थ, जी. कमालिनी, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ शामिल हैं। मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट स्किवर-ब्रंट, निकोला कैरी, हरमनप्रीत कौर, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जी. कमालिनी को रिलीज किए जाने की एक वजह अगले साल WPL और अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में टकराव भी बताई गई है। कमालिनी को अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना है। 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा मिनी ऑक्शन WPL 2027 का मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस बार कुल 27 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें अधिकतम 7 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हो सकते हैं। हर टीम के स्क्वॉड में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। टीमों के लिए सैलरी कैप 15 करोड़ रुपए है और खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। दीप्ति शर्मा सबसे महंगी प्लेयर पिछले सीजन के मेगा ऑक्शन में कुल 73 स्लॉट भरे गए थे। पिछले मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर 3 करोड़ और यूपी वॉरियर्ज की शिखा पांडे 2.4 करोड़ रुपए में बिकी थीं। मिनी ऑक्शन में काशवी गौतम 2 करोड़ रुपए की बोली के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। इसके बाद सिमरन शेख को 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 2 के नाम तो शर्मनाक शतक भी दर्ज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लग गया. दोनों टीमों को मिलाकर कुल 811 रन बने. इससे साफ पता चलता है कि मुकाबले में गेंदबाजों की किस कदर धुनाई हुई होगी. खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की मैच में हालत खराब रही. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिनके नाम वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है. Fri, 2 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Patna में ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी, थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:35:35+00:00

DM gave biscuits to a child picking up trash, then got him admitted to school.! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers