Responsive Scrollable Menu

नीली साड़ी पहन मैडम जी ने दिखाई अदा, लगाए गजब ठुमके, देख लोग भी रह गए हैरान! वायरल वीडियो..

Viral Video: नीली साड़ी में मैडम जी के शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बॉलीवुड गाने की धुन पर खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. उनके बेहतरीन एक्सप्रेशन और एनर्जेटिक ठुमकों ने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो देखकर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mam.official___ नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बनाए गए सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर, सीएम सम्राट ने किया निरीक्षण

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बनाए गए सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने पैकेजिंग सेंटर पर तैयार किए जा रहे राहत पैकेटों की जानकारी ली और उसमें रखी जा रही सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया.

राहत पैकेट में जरूरत की सभी जरूरी सामग्री

पैकेजिंग सेंटर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार किए जा रहे राहत पैकेट में खाद्य सामग्री के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी शामिल किया जा रहा है. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पैकेट तैयार किए जा रहे हैं. राहत पैकेट में चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, मसाला, ओआरएस, माचिस और मोमबत्ती सहित अन्य आवश्यक सामग्री रखी जा रही है.

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा. हेलीकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री को प्रभावित लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा, ताकि बाढ़ के कारण जिन इलाकों में सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है, वहां भी समय पर सहायता पहुंच सके.

CM ने अधिकारियों को दिए राहत वितरण में तेजी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर खाद्य सामग्री के साथ-साथ उनकी जरूरत का अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जाए. मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की निगरानी और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने को लेकर अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में है, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा. Fri, 2 Oct 2026 22:50:20 +0530

  Videos
See all

Was 'Cornell 7' case reopened due to online outrage? | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:00:25+00:00

बच्चों के साथ डांस करते दिखे संबित पात्रा! |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers