Responsive Scrollable Menu

पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। श्वेता सिंह कीर्ति ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा- ‘आप सब जानते हैं कि जो भाई के साथ हुआ वो गलत है। हमें कुछ समय पहले ही पता चला है कि भाई का पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने कहा है कि उस पर स्टन गन इस्तेमाल हुई थी। उसके पैर टूटे हुए थे। उस पर काफी सारा फोर्स लगाया गया था। आंखों में भी चोट आई थी।’ आगे श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ‘आप लोगों को लगता है कि भाई के साथ जो हुआ वो गलत था, जाहिर तौर पर गलत था। हम सब दिलों में जानते हैं कि जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था। मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि मैं उसकी बहन हूं, मैं जानती हूं कि ये कैसा लगता है कि हमारे किसी करीबी से साथ ऐसा कुछ हुआ है। जब ये हमारे साथ हो, तो हम माफ कर सकते हैं, लेकिन किसी अपने के साथ ऐसा हो तो ये भूलने के लिए काफी हिम्मत लगती है।’ श्वेता ने वीडियो के आखिर में लोगों से अपील की है कि वो नफरत या बदले की भावना न रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी फैंस भगवान पर भरोसा रखें। वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, ‘मैं ये नहीं कह रही हूं कि न्याय और सही के लिए लड़ाई मत करो, मैं कह रही हूं कि इसे प्यार की भावना के साथ करें बदले की भावना के साथ नहीं।’ बता दें कि श्वेता सिंह कीर्ति में कहीं भी साफ नहीं किया है कि पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने उनसे या किसी एथॉरिटी से बात की है या नहीं। ना ही उन्होंने इन दावों से जुड़े कोई साक्ष्य दिखाए हैं। दैनिक भास्कर उनके दावों की पुष्टि नहीं करता है। CBI जांच में मौत को आत्महत्या करार दिया गया सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में परिवार की शिकायत, मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से मामले की जांच को CBI को सौंपी गई। CBI की क्लोजर रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है। इस केस में CBI ने 6 अगस्त 2020 को FIR दर्ज की थी। 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने मार्च 2025 में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, जिसमें कहा गया कि आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है। रिया चक्रवर्ती और अन्य को मामले में क्लीनचिट दी गई। मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस से फिर चर्चा में सुशांत का मामला सुशांत सिंह राजपूत के निधन से एक हफ्ते पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी मौत हुई थी। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा के पिता की मांग पर 13 सितंबर को दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच CBI का सौंपी गई है। दिशा सालियान डेथ केस की जांच दोबारा शुरू होने से सुशांत का केस भी फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है, 'मेरे चचेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत का मामला उसकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की हत्या से जुड़ा है। सुशांत आखिरी बार साल 2019 में पूर्णिया आया था। वो मुझे कुछ बताना चाहता था, लेकिन समय कम होने की वजह से नहीं बता सका। लौटते समय उसने कहा था- भइया जल्दी आपको कुछ बताऊंगा। कुछ बड़ा होने वाला है, मैं जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सब कुछ दुनिया के सामने लाऊंगा। सारे सबूत मेरे पास हैं, मैं किसी से डरता नहीं हूं।' चाचा मनमोहन बोले- साजिश के तहत सुशांत की हत्या की गई सुशांत सिंह राजपूत के चाचा मनमोहन सिंह ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं। जिस वक्त सुशांत की मौत की खबर आई थी, तब कोई विश्वास नहीं कर रहा था कि वह सुसाइड कर सकता है। सुशांत की साजिश के तहत हत्या की गई थी। इसमें काफी बड़े-बड़े लोग शामिल थे, कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनका अभी तक नाम भी सामने नहीं आया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि सीबीआई ने दिशा की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अब हम लोगों को भरोसा है कि सुशांत और दिशा मामले में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।

Continue reading on the app

12 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, Vashu Bhagnani और Rakul Preet Singh के परिसर भी शामिल

बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों और प्रोडक्शन कंपनियों के परिसरों पर सोमवार को आयकर विभाग ने कार्रवाई की। मुंबई में 12 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग का तलाशी अभियान चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई के दायरे में फिल्म निर्माता वाशु भगनानी, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, पूजा एंटरटेनमेंट और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसर भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें इन परिसरों में वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि विभाग को विदेश भेजी गई रकम और फिल्म निर्माण से जुड़े विदेशी खर्चों में कथित गड़बड़ी की आशंका है।

विदेश में फिल्म निर्माण के नाम पर भेजी गई रकम की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि फिल्म निर्माण के लिए विदेश भेजी गई रकम का इस्तेमाल वास्तव में उसी मकसद के लिए किया गया था या नहीं।

जांच के दौरान कथित तौर पर विदेश भेजी गई रकम, वित्तीय रिकॉर्ड, लेनदेन और फिल्म परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इन लेनदेन में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट भी जांच के दायरे में

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया है।

मुंबई में चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई में वाशु भगनानी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े परिसरों का नाम भी सामने आया है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वाशु भगनानी या उनकी कंपनी से जुड़े मामले में जांच के दौरान कोई विशेष वित्तीय मुद्दा सामने आया है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: किसी पर निर्भर मत रहो... Khushboo Patani ने लड़कियों को समझाया आत्मरक्षा का तरीका

रकुल प्रीत सिंह से जुड़े परिसर की भी तलाशी

तलाशी अभियान में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से जुड़े परिसर का नाम भी सामने आया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके परिसर की तलाशी का जांच के मुख्य वित्तीय पहलू से क्या सीधा संबंध है।

इस मामले में आयकर विभाग की ओर से किसी विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। रिपोर्ट्स में पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसरों को भी इस कार्रवाई के दायरे में शामिल किए जाने की बात सामने आई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK Preview: एशियन गेम्स फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, टीम इंडिया के पास गोल्ड जीतने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत के लिए मंच तैयार है। एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट फाइनल में शनिवार सुबह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि पुरुष एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं।

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में शनिवार के फाइनल में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की थी। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। आखिर में अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

साहिबजादा फरहान पर पाकिस्तान की नजरें
पाकिस्तान को कप्तान साहिबजादा फरहान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पिछले टी20 एशिया कप में भारत के खिलाफ उन्होंने 57, 58 और 40 रन बनाए थे। पाकिस्तान तीनों मैच हार गया था, लेकिन फरहान ने शुरुआती बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी थी। भारत के खिलाफ चार टी20 पारियों में उनके नाम दो अर्धशतक हैं और औसत 38.75 का है। उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा नौ छक्के भी लगाए हैं।

संजू सैमसन के पास भी मौका
भारत की ओर से संजू सैमसन की नजरें बड़ी पारी पर होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका टी20 स्ट्राइक रेट 100 से कम है, हालांकि उन्होंने इस टीम के खिलाफ सिर्फ दो पारियां खेली हैं। सेमीफाइनल में वह 7 रन बनाकर बोल्ड हुए थे। सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और सैमसन नंबर-3 पर उतरे। फाइनल में भी उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव है।

भारत ने सेमीफाइनल में अर्शदीप सिंह को बाहर रखकर जसप्रीत बुमराह को एकमात्र प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खिलाया था। संभव है कि फाइनल में अर्शदीप को मौका मिले, ताकि वह बिना गेंद डाले टूर्नामेंट से वापस न लौटें।

निसिन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत है और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पिच से सेमीफाइनल की तरह टर्न और उछाल मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है।

Fri, 02 Oct 2026 16:38:50 +0530

  Videos
See all

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi ने SIR को बताया बैकडोर NRC #owaisi #sir #nrc #shorts #bjp #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:44:34+00:00

Gold Silver Price Today: कितने गिरे सोने-चांदी के दाम,आज का भाव देखिए ! Sona Ka Bhav | Business News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:46:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers