‘एक-दो लोग जेल जाएंगे, तभी रुकेगा’: AI वीडियो बनाने वालोंं पर फूटा सलमान का गुस्सा, बोले- मेरे भी फेक वीडियो बनते हैं
Salman Khan: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया और AI के गलत इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके भी फेक AI वीडियो बनाए जाते हैं, जिनमें उनकी आवाज और चेहरा इस्तेमाल होता है। सलमान ने ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून और सोशल मीडिया पर सेंसर की जरूरत बताई।
मेरे भी फेक AI वीडियो बनते हैं
सलमान ने बताया कि AI की मदद से किसी की आवाज की नकल करके फेक वीडियो बनाए जा रहे हैं। इनमें लोगों की आवाज बदलकर उन्हें आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से भी ऐसे वीडियो बनाए जाते हैं। कई बार लोग यह नहीं समझ पाते कि वीडियो फेक है और उसे सच मानकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। लेकिन जो लोग जानते हैं कि वीडियो नकली है और फिर भी उसे बनाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सलमान ने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जब तक एक-दो लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के फेक वीडियो बनना बंद नहीं होंगे।
सोशल मीडिया पर सेंसर की बात
Salman Khan calls out #QaziTouqeer fans who are making disgusting AI edits of girls of Bigg Boss House
— Abhishek (@hitmans_pull) September 27, 2026
These Creep Qazi ke Creep fans should be arrested ASAP to make India safe for woman#BiggBoss20 pic.twitter.com/pm17oOpZxY
सलमान ने कहा कि AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सेंसर की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कमेंट और सोशल मीडिया पर लिखी बातों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर के जरिए लोगों को रोजगार मिल रहा है, जो अच्छी बात है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
अपने फेक वीडियो देखकर चौंक जाते हैं
सलमान ने बताया कि कई बार वह खुद अपने फेक AI वीडियो देखकर हैरान रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन वीडियो में उनकी आवाज इतनी असली लगती है कि पहचानना मुश्किल हो जाता है। सलमान ने कहा कि हाल में सोशल मीडिया पर उन्होंने जिन मुद्दों पर आवाज उठाई, उसके लिए कई लोगों ने उनकी तारीफ की। हालांकि, कुछ लोगों ने उस पर मीम भी बनाए। उनका कहना था कि धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर इस पूरे माहौल को बदलने की जरूरत है।
यह भी पढ़े- नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ ममूटी का स्वागत, वीडियो पर छिड़ी बहस
Kisan Samman Nidhi Yojana Extension: देश के किसानों को मोदी सरकार की सौगात.. अब आने वाले इतने वर्षों तक जारी रहेगी सम्मान निधि योजना, क्या बढ़ेगी राशि?.. जानें
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के कुल परिव्यय को स्वीकृति मिली है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24










