Responsive Scrollable Menu

Ranbir Kapoor Birthday: 44 के हुए रणबीर कपूर, पैप्स के साथ केक काटकर बनाया बर्थडे, आलिया ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर 44 साल के हो गए हैं। 28 ितंबर को उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में पैपराजी और फैंस से मिले। इस दौरान उन्होंने सभी की विशेज के लिए धन्यवाद कहा और एक साथ तीन बड़े केक काटे। रणबीर के जन्मदिन सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

पैपराजी के साथ रणबीर ने काटे केक
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में पैपराजी के बीच नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर वहां मौजूद पैपराजी ने जोर-जोर से तालियां बजाईं और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रणबीर ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा।

इसके बाद अभिनेता ने सामने रखे तीन बड़े केक काटे। इनमें एक चॉकलेट केक था, जबकि दूसरे केक पर 44 का डिजाइन बना हुआ था। तीसरा केक भी उनके सामने रखा गया था। रणबीर ने तीनों केक काटे और इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों और चीयर के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

फैंस से भी मिले रणबीर कपूर, आलिया भी आईं नजर
रणबीर के जन्मदिन पर उनके फैंस भी बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे थे। सामने आए एक अन्य वीडियो में अभिनेता के आसपास फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। कई लोग उनके लिए फूल और गिफ्ट लेकर पहुंचे थे।

इस दौरान एक महिला फैन रणबीर को देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह अभिनेता के लिए एक छोटा सा केक भी लेकर पहुंची थीं। एक अन्य वीडियो में रणबीर अपने घर की बालकनी में नजर आए, जहां उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री Alia Bhatt भी दिखाई दीं।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंतजार
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित दो भागों वाली फिल्म है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस साल रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला भाग
‘रामायण’ का पहला भाग इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं, फिल्म के दूसरे भाग को अगले साल दिवाली से पहले रिलीज करने की योजना है।

हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी जारी किया गया था। गणेश चतुर्थी के मौके पर गाने के साथ फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आए। 

Continue reading on the app

Govinda Wife: 'सौतन' के आगे हारीं सुनीता... पति गोविंदा के लिए की दुआ! बोलीं- 'वो जिसके साथ भी है, खुश रहे'

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी इस वक्त लाइमलाइट में है। पत्नी सुनीता आहूजा से बिगड़े रिश्ते और एक्ट्रेस कोमल रानी संग कथित अफेयर के बीच आए दिन गोविंदा को लेकर नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी को लेकर नया बयान दिया है।

‘वह जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश रहे’
सरीश मीडिया से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा के हालिया लालबागचा राजा दौरे और उनके साथ कोमल रानी के नजर आने को लेकर सवाल किया गया। इस पर सुनीता ने कहा- "गोविंदा के बारे में, ना उसके सह-कलाकार के बारे में कुछ नहीं बोलना है। मैं देख रही हूं कि वह खुश है; भगवान उसे आशीर्वाद दें। जैसी उसको जिंदगी जीना है, वो जीएगा।"

‘मेरा फोकस अब सिर्फ अपने काम पर है’
सुनीता ने आगे कहा- "क्योंकि मुझे ये सब पर फोकस नहीं करना है। मैं बस भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश है और खुश रहे। मेरा मुख्य फोकस मेरा काम है। मैं बार-बार विवादों में नहीं पड़ना चाहती," उन्होंने आगे कहा और लोगों से ऐसे मामलों पर समय बर्बाद न करने के लिए कहा।

कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए गंभीर आरोप
गोविंदा के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच कोमल रानी भी सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया था। इसमें उन्होंने सुनीता पर कथित तौर पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया और कहा था कि किसी पहले से टूटे हुए घर को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं तोड़ सकता।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि एक महिला अपने निजी दर्द को सार्वजनिक रूप से दिखाने के बजाय उसे ठीक करने की कोशिश कर सकती है। कोमल ने अपने पोस्ट में यह सवाल भी उठाया था कि क्या ऐसी बातें किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।

अपने बयान में कोमल ने यह भी आरोप लगाया कि एक पुरुष को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम से रोकना और अलग-थलग कर देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका नाम किसी के निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

हालांकि, कोमल की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सुनीता आहूजा के नए बयान में उन्होंने कोमल का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।

गोविंदा की नई फिल्म में नजर आएंगी कोमल रानी
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों को सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाने और फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम करने के कारण यह चर्चा तेज हुई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया था।

हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, टीम इंडिया ने हर बार पाक को चटाई है धूल

IND vs PAK 2027 ODI World Cup: आईसीसी की ओर से जारी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है. टूर्नामेंट का रोमांच इस बात से सबसे बढ़ गया है कि नए फॉर्मेट के चलते दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी इस महाकुंभ में एक नहीं बल्कि कुल तीन बार आमने-सामने टकरा सकते हैं. पहला मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जबकि दोनों टीमें सुपर-7 और नॉकआउट चरणों में भी दोबारा भिड़ सकती हैं. Fri, 2 Oct 2026 08:33:00 +0530

  Videos
See all

Jantar Mantar Protest: AAP, Left के प्रदर्शन को लेकर Election Commission के बाहर कड़ी सुरक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T04:09:23+00:00

UP में माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे- CM Yogi #aajtak #shorts #cmyogi #akhileshyadav #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T04:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers