10वीं पास संतोष देवी कमा रहीं 40 लाख रुपए, सेब-बादाम उगाकर बनीं बागवानी की वैज्ञानिक
संतोष देवी राजस्थान के गांव बेरी में शेखावाटी कृषि फार्म एवं उद्यान नर्सरी संचालित करती हैं.
ODI वर्ल्ड कप 2027 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, ग्रुप-A में भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, देखें सभी मैचों की तारीख, टाइम और वेन्यू
Team India ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. वनडे वर्ल्ड कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से होगा और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. वनडे वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होने वाले मैच से करेगी. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. इस आर्टिकल में वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे ग्रुप-ए में शामिल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. जहां ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद रोमांचक खबर है क्योंकि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही आपस में भिड़ती नजर आएंगी. हालांकि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन यह है कि ऑस्ट्रेलिया को भी इसी ग्रुप में रखा गया है.
ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर राउंड जीतकर आने वाली एक अन्य टीम शामिल है.
ग्रुप बी: इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, मेजबान साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर राउंड की दूसरी टीम को जगह मिली है.
The #CWC27 groups are locked ⚡????
— ICC (@ICC) October 1, 2026
A cricketing extravaganza awaits! How to watch the schedule launch ➡️ https://t.co/Eod5GoN7zW pic.twitter.com/oVg7zVHLNF
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरआत 7 अक्टूबर को 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी केपटाउन के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाला यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत और मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए टीम इंडिया इस पहले ही मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
• भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 7 अक्टूबर 2027 - न्यूलैंड्स, केपटाउन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम पाकिस्तान - 10 अक्टूबर 2027 - वांडरर्स, जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम अफगानिस्तान - 14 अक्टूबर 2027 - सुपरस्पोर्ट पार्क, त्शवाने/सेन्चुरियन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम क्वालीफायर ए -17 अक्टूबर 2027 - मंगाउंग ओवल, ब्लूमफ़ोन्टेन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम जिम्बाब्वे - 24 अक्टूबर 2027 - विक्टोरिया फॉल्स (जिम्बाब्वे) - दोपहर 01:30 बजे
???????????????? ???????????????? ???????????????????????????????????? ????️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled ????
Access the ticket ballot ???? https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
अपडेट जारी है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation









