पुलिस दीदी को धक्का मारा, फिर थप्पड़ बरसाया; पटना में बीच सड़क महिला पुलिसकर्मी से मारपीट
पटना के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास बुधवार शाम को गश्त कर रही रामकृष्ण थाने की महिला पुलिकर्मी से युवक ने बीच सड़क मारपीट की। पुलिस दीदी के साथ बदसलूकी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भारत-पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे:2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक टूर्नामेंट, 14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच होंगे
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को खेल जाएगा। दोनों टीम ग्रुप-A में हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनके साथ ही क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए आने वाली एक टीम ग्रुप-A को पूरा करेगी। दूसरी ओर ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। छठी टीम का क्वालीफायर मुकाबलों से आएगी। भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान एक ही टूर्नामेंट में 3 बार आमने-सामने हो सकते हैं। पूरा शेड्यूल देखिए… नया फॉर्मट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी 12 वेन्यू पर होंगे मुकाबले ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 का आयोजन अफ्रीका में 24 साल बाद पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की वापसी भी होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan










