Responsive Scrollable Menu

Maharashtra: रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर अचानक समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आए 8 छात्र, डूबने से सभी की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर गुरुवार को नहाने आए एक ग्रुप के आठ सदस्यों की मौत डूबने से हो गई. जानकारी के अनुसार, समुद्र में उतरने के दौरान अचानक तेज लहरों की चपेट मं आने से छात्र डूब गए.  हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर दिया. महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सहायता से आठ 8 छात्रों के शव समुद्र से निकाले गए. शवों को बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में कोंकण तट पर मौजूद दिवेआगर बीच पर घूमने आए पुणे से आए 8 छात्र हादसे का शिकार हो गए. 

Continue reading on the app

हवा में सफर, नीचे गंगा… पटना से सोनपुर तक बनेगा 7 KM का शानदार रोपवे

पटना के मरीन ड्राइव से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक करीब 7 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की तैयारी है. गंगा के ऊपर से गुजरने वाले इस रोपवे से यात्रियों को हवा में खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

ODI वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी: इस तारीख को भारत-पाक महामुकाबला; ऑस्ट्रेलिया से होगा टीम इंडिया का पहला मैच 

ICC ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। ICC के मुताबिक टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद क्रिकेट फैंस को सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार रहेगा, जब 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला कब?

ODI वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा।

  • तारीख: 10 अक्टूबर 2027
  • मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान
  • वेन्यू: जोहान्सबर्ग
  • टूर्नामेंट: ICC Men's ODI World Cup 2027

यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा।

Thu, 01 Oct 2026 22:17:19 +0530

  Videos
See all

Blood Report में छिपा है Premanand Maharaj के शिष्य की मौत का राज? Police का बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T17:15:01+00:00

300 Units Free Electricity 300 : यूनिट फ्री बिजली दे रही है मोदी सरकार | PM Modi Scheme | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T17:13:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers