महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे 8 छात्र समुद्र में डूबे, सभी की मौत
Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिकनिक मनाने गए छात्रों के लिए समुद्र में नहाना जानलेवा साबित हुआ. दिवेआगर बीच पर समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत हो गई. सभी छात्र पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के थे और 11वीं-12वीं कक्षा में पढ़ते थे.
जानकारी के मुताबिक, अकादमी के करीब 48 लोगों का समूह पिकनिक के लिए दिवेआगर पहुंचा था. इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में चले गए. पुलिस के अनुसार, छात्र समुद्र की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए.
यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।
भारत के स्वदेशी फाइटर जेट 'तेजस' का मुरीद हुआ फ्रांस, डिप्टी कमांडर जूलियन ने मिराज 2000 से की तुलना
Fighter Jet Tejas: भारतीय डिफेंस दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है. भारतीय सेना के साथ अब विदेशी सेना भी अब भारतीय स्वदेशी हथियारों और संसाधनों की मुरीद होती जा रही है. इसके कारण भारतीय सैन्य उत्पादों का एक्सपोर्ट भी काफी बढ़ा है. फ्रांसीसी एयरफोर्स के अधिकारी इन दिनों भारत में हैं. स्वदेशी फाइटर जेट तेजस की तारीफ में फ्रांसीसी अधिकारी के खूब कसीदे पढ़े.
बता दें कि राजस्थान के जोधपुर में फ्रांस की एयरफोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' में हिस्सा लेने के लिए मौजूद है. राजस्थान में फ्रांसीसी वायु रक्षा के उप कमांडर जूलियन सबेन ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की तारीफ की है. उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि देश ने तेजस को विकसित करने से लेकर उसका इंजन लगाने और उसे उड़ाने तक में अपनी क्षमता साबित की है.
#WATCH | Jodhpur | Exercise Tarang Shakti | Deputy Commander of the French Air Defence and Air Operations Command, Major General Julien Sabéné, says, "We have known each other for a long time now. The Indian Air Force has had French equipment since the 1950s, starting in 1952… pic.twitter.com/okEPs1Ad5G
— ANI (@ANI) October 1, 2026
मिराज 2000 से की तुलना
एएनआई को दिए एक विशेष इंटरव्यू में मिराज 2000 के पूर्व पायलट सबेन ने तेजस के साथ उड़ान भरने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि तेजस उड़ाते समय उन्हें अपने पुराने लड़ाकू विमान मिराज 2000 की याद आ गई. उन्होंने कहा कि तेजस नया है. मुझे यह पसंद है, क्योंकि यह मुझे मिराज 2000 की याद दिलाता है. जब मैं फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल में सक्रिय लड़ाकू पायलट था, तब मिराज 2000 ही मेरा विमान था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








