Responsive Scrollable Menu

Sensex 571 अंक टूटकर 71,910 पर बंद, Nifty 22,422 पर फिसला

मुंबई, एक अक्टूबर विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली, बॉण्ड पर ऊंचे प्रतिफल और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,187.41 अंक तक टूटकर 71,292.88 अंक के नए 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,421.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 10,148.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। बुधवार तक लगातार पांच कारोबारी सत्रों में एफआईआई 34,203.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेच चुके हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 2.77 प्रतिशत बढ़कर 100.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “बाजार में बिकवाली मुख्य रूप से बाहरी कारकों से प्रेरित रही है। बॉण्ड पर प्रतिफल कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 के आर्थिक परिदृश्य को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।” बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.96 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट 0.71 प्रतिशत के नुकसान में रहा। बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों में वाहन क्षेत्र में 3.09 प्रतिशत, धातु में 2.18 प्रतिशत, जिंस में 1.90 प्रतिशत, सार्वजनिक सेवाओं में 1.71 प्रतिशत, आवास वित्त क्षेत्र में 1.52 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.51 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र में 1.35 प्रतिशत की गिरावट रही।

सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, बीमा और अस्पताल क्षेत्र के सूचकांक बढ़त में रहे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के संपत्ति प्रबंधन शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘निफ्टी-50 पिछले आठ सप्ताह में 7.9 प्रतिशत गिर चुका है। यह 2020 के बाद से इसकी सबसे लंबी गिरावट का दौर है और सूचकांक छह महीने के निचले स्तर पर आ गया है।’’ एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे। शोध विश्लेषक कंपनी एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘अमेरिका में 10 साल के बाण्ड पर ब्याज दर बढ़कर करीब 5.34 प्रतिशत होने से डॉलर में निवेश का आकर्षण बढ़ा है और उभरते बाजारों के शेयरों के मूल्यांकन पर दबाव बढ़ा है।’’ उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों ने पिछले कारोबारी सत्र में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं।

एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिका में बॉण्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और रुपये में तेज गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ने के कारण भारतीय शेयरों में बृहस्पतिवार को भारी बिकवाली हुई। इसका असर प्रमुख सूचकांक से आगे भी देखने को मिला और मझोली तथा छोटी कंपनियों के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।’’ साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,986.04 अंक यानी 2.68 प्रतिशत और निफ्टी 718.55 अंक यानी 3.10 प्रतिशत नीचे आया है। सेंसेक्स सितंबर में 4,476.98 अंक यानी 5.81 प्रतिशत और निफ्टी 1,459.95 अंक यानी छह प्रतिशत टूट चुका है।

‘गांधी जयंती’ के अवसर पर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। सेंसेक्स बुधवार को 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 72,480.29 अंक पर और निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,620.45 अंक पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

पटना MLC Seat पर JDU उम्मीदवार Neeraj Kumar के खिलाफ उतरे Anant Singh, पार्टी में बढ़ी दरार

पटना ग्रेजुएट MLC सीट के चुनाव से पहले नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) में एक नई दरार सामने आई है, क्योंकि पार्टी के MLA अनंत सिंह ने खुलेआम जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया है। बुधवार को अनंत सिंह, अनुज सिंह की नॉमिनेशन रैली में शामिल हुए और अपने कई समर्थकों के साथ खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। जब अनुज सिंह नॉमिनेशन पेपर भरने के लिए ऑफिस के अंदर गए, तो अनंत सिंह बाहर खुली जीप में ही बैठे रहे।

इसे भी पढ़ें: Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई

JDU MLA पीले रंग का स्कार्फ लहराते और अपनी मूँछों पर ताव देते हुए अपने खास अंदाज़ में दिखे, जबकि समर्थक उनके आस-पास जमा थे। अनंत सिंह पिछले कुछ दिनों से पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका विरोध JDU पार्टी के तौर पर नहीं, बल्कि नीरज कुमार के खिलाफ़ व्यक्तिगत रूप से है। सिंह ने आरोप लगाया है कि नीरज कुमार ने चार मौकों पर उनका विरोध किया था और कहा कि वह यह पक्का करना चाहते हैं कि चुनाव में JDU उम्मीदवार की हार हो।

विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन में सार्वजनिक रूप से शामिल होने के उनके फैसले पर JDU अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। जब उनसे उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना के बारे में पूछा गया, तो अनंत सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। इस घटनाक्रम से सत्ताधारी पार्टी के भीतर के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। बुधवार को नामांकन कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह के बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जन सुराज के कार्यकर्ता और नेता भी पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। हालाँकि, अनुज सिंह के नामांकन के समय जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: West Champaran Flood: CM Samrat Choudhary ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत शिविरों का लिया जायजा

अनंत सिंह और जन सुराज के समर्थकों का दावा था कि JDU के पास विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई कारण नहीं था। कुछ समर्थकों ने खुलकर उनके रुख का समर्थन करते हुए कहा कि "दादा खुद एक पार्टी हैं" और सवाल उठाया कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों की जानी चाहिए। नामांकन कार्यक्रम का माहौल काफी जोशपूर्ण रहा, जिसमें समर्थक नारे लगा रहे थे और अनंत सिंह के रुख के समर्थन में गाने भी गा रहे थे। नामांकन से पहले, अलग-अलग जिलों से आए समर्थकों के लिए भी व्यवस्था की गई थी। इस भीड़ के लिए लगभग 30,000 रसगुल्ले तैयार किए गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

Parveen Hooda Gold Medal: एशियन गेम्स में बॉक्सर परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, छीन लिया गया था कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026 में महिला बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने कमाल प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया. इस खिलाड़ी ने ताईवान की खिलाड़ी को हराकर खिताब जीत लिया. Fri, 02 Oct 2026 14:51:32 +0530

  Videos
See all

Raja Warring Exclusive Interview | राहुल से मिले राजा वड़िंग, इस्तीफे के बाद क्या बोले? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:42:07+00:00

PM Modi से बात करते हुए भावुक हुए Captain Smit | PM Modi | Emotional | Captain Smit | #flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T09:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers