Responsive Scrollable Menu

सऊदी ने F-15 से बरसाए भयंकर बम, अंसारुल्लाह ने खाई बदले की कसम

चौतरफा हमलों से सऊदी बुरी तरीके से फंस चुका है और लगातार यमन पर हमले कर रहा है। यमन के युद्ध क्षेत्र से एक बार फिर बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक बयान जारी करते हुए सऊदी अरब के भारी-भरकम हमलों का बड़ा खुलासा किया। याह्या सरी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों और मिसाइल यमन पर ताबड़तोड़ 51 हवाई हमले और मिसाइल दागे। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब की खामिस मुशायद एयरबेस से उड़ान भरने वाले एफ-15 स्टेल्थ जर्स ने आसमान से तबाही मचाई। जबकि नसान और जिजान के सैन्य ठिकानों से जमीन से जमीन पर मार करने वाले मिसाइलों से भीषण बमबारी की गई। सऊदी सेना के इस नए और आक्रामक हमलों का सीधा निशाना यमन के पांच बड़े प्रांतों मारी, सादा, अलदैदा, ताईस और अमरान रहे। ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने दावा किया है कि इस भारी बमबारी में आम नागरिकों के कम्युनिकेशन नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचाया गया। इसी के साथ यमन पर जारी हालिया सैन्य तनाव और सऊदी अग्रेशन की शुरुआत से लेकर अब तक दागी गई मिसाइलों और हवाई हमलों की कुल संख्या बढ़कर 1209 तक पहुंच चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?


एक तरफ जहां हुती लड़ाके एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी से सऊदी समर्थित बलों के पसीने छुड़ा रहे हैं। वहीं सऊदी अरब के एफ-15 लड़ाकू विमानों की अब भयानक बमबारी यह साफ इशारा करती है। यमन का यह युद्ध अब बेहद खौफनाक और अंतहीन मोड़ पर पहुंच चुका है। जहां आने वाले दिनों में जंग और ज्यादा भीषण रूप ले सकती है। फिलहाल आपको बता दें कि यमन के रेगिस्तानी इलाकों में सऊदी समर्थित बलों पर इस वक्त यमन के अंसारुल्लाह के लड़ाके भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वे लगातार गुफाओं से लेकर जंगलों तक सऊदी समर्थित सेनाओं को घेरते हुए तथा उनकी टैंकरों पर भीषण हमले कर रहे हैं। दूसरी ओर कई ऐसी तस्वीरें आई हैं जो यह दिखा रही हैं कि कैसे हूती ईरान की रिवर्स इंजीनियरिंग से तैयार हथियारों से सऊदी सेना के पसीने छुड़ा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: WHO का बयान: Yemen में Houthi लड़ाकों के साथ जंग में 164 की मौत, 645 घायल


ईरान की रिवर्स इंजीनियरिंग से तैयार देहलविया और रूसी कॉर्नेट का कॉम्बिनेशन यमन के रेगिस्तान में मौत का दूसरा सबसे बड़ा नाम इस वक्त बन चुका है जो सोशल मीडिया पर वायरल है। सऊदी अरब के अरबों डॉलर के आधुनिक फाइटर जेट्स और टैंकों के सामने भूतियों के यह पोर्टेबल मिसाइल स्क्वाड यह साबित करते हैं कि जंग सिर्फ महंगे हथियारों के अंबार से नहीं बल्कि सही जगह पर सही मिसाइल के सटीक निशाने से जीती जाती है। फिलहाल दिलचस्प हो चुका है यमन का यह रणक क्षेत्र जहां पर सऊदी सरकार पूरी तरीके से घिरती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत कर मदद जरूर मांगी थी। लेकिन हालिया रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप ने सीधे तौर पर सैन्य मदद से इंकार कर दिया था। यमन के तपते मैदानों में एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे खाड़ी के युद्ध एक्सपर्टों को भी हैरान करके रख दिया। जहां एक ओर दुनिया भर की निगाहें ड्रोन वारफेयर पर टिकी हैं।
 

Continue reading on the app

चोटिल Prasidh Krishna तीसरे ODI से बाहर, Washington Sundar की जगह T20I टीम में आए Naman Dhir

भारत के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। यह मैच 3 अक्टूबर को मुल्लनपुर में खेला जाना है। BCCI ने पुष्टि की है कि गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान कर्नाटक के इस तेज़ गेंदबाज़ के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध ने दूसरे वनडे में पांच ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 45 रन दिए और कीसी कार्टी का विकेट लिया, लेकिन 31वें ओवर के दौरान उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे बेंगलुरु लौट आए हैं और हो सकता है कि वे रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर के लिए उपलब्ध न हों। मौजूदा हालात को देखते हुए, उनके BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें: ICC ने दिन के Test Match में Pink Ball के इस्तेमाल को दी ट्रायल मंजूरी

दूसरी ओर, कंबोज को इंडिया A टीम से हटा लिया गया है, जो अभी पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेल रही है। उन्होंने दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया A की पहली पारियों में तीन-तीन विकेट लिए थे, लेकिन हालिया मैच की दूसरी पारी में सिर्फ़ दो ओवर ही फेंके। अब वे आधिकारिक तौर पर टीम से अलग हो गए हैं ताकि मुल्लनपुर में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकें। इस बीच, 24 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक वनडे या T20I क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला है; उन्होंने पिछले साल भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 35 लिस्ट-A मैचों में कंबोज ने 22.41 की औसत से 56 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए नमन धीर को भारत की टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है, जो जापान में एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के बाद घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में लौटेंगे। सिलेक्टर चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सुंदर को मैच की प्रैक्टिस मिले। यह सीरीज 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू होगी। रणजी ट्रॉफी का सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिससे सुंदर को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के जरिए तैयारी करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: गुवाहाटी में 405 रन लुटवाने पर Ravi Rampaul निराश, गेंदबाजों की योजना पर उठाए सवाल

खास बात यह है कि धीर ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में अपना वनडे डेब्यू किया था और अभी तक भारत के लिए कोई T20I मैच नहीं खेला है। मुंबई इंडियंस के इस ऑलराउंडर ने 61 T20 मैचों में 156.26 के स्ट्राइक रेट से 1,222 रन बनाए हैं और आठ विकेट भी लिए हैं। IPL 2026 के दौरान, वह मुंबई इंडियंस के लिए सभी 14 मैचों में खेले थे और 147.22 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए थे, जिसमें दो फिफ्टी भी शामिल थीं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs SA: कैंसर को दी मात, अब 10 साल बाद टेस्ट टीम में लौटा ये बल्लेबाज, अचानक मिला मौका

Nic Maddinson: निक मैडिंसन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में टेस्टिकुलर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दी है. वो 10 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं. Thu, 01 Oct 2026 19:44:27 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan Attack : पाकिस्तान के हमले से अफगानिस्तान में मचा हाहाकार! |Pakistan Airstrik #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:15:35+00:00

Balaghat के बच्चों संग Rahul Gandhi का खास अंदाज, दिखा अनोखा पल | #RahulGandhi #Balaghat #MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:08:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers