Responsive Scrollable Menu

Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए वेरिएंट लॉन्च, Flipkart पर सामने आई कीमत

Vivo ने भारत में T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं। दोनों मॉडल Flipkart पर लिस्ट हो गए हैं और उनकी सेल अगले महीने Big Billion Days Sale के दौरान शुरू हो सकती है।

Continue reading on the app

हमारा काम बस कंडक्टर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी को बराबर न्याय मिले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला जज की जल्द सुनवाई की मांग ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक पूर्व जिला जज की जल्द सुनवाई की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि पद के आधार पर किसी को प्राथमिकता नहीं मिल सकती। संविधान हर व्यक्ति को समान रूप से न्याय तक पहुंच का अधिकार देता है। पूर्व जज राकेश कुमार नैन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेंडिंग रिट याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। यह याचिका सेवा से बर्खास्तगी को चुनौती देने के लिए दायर की गई है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने उन्हें हाईकोर्ट में ही जल्दी सुनवाई की मांग रखने की छूट दी। भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था राकेश कुमार नैन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष जज थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक कदाचार और भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाया था। इसके बाद नैन को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने बर्खास्तगी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। यह याचिका अब भी लंबित है। सुनवाई में देरी से परेशान होकर नैन ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की। शुरुआत में बेंच ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया। साथ ही, उन्हें हाईकोर्ट में जल्दी सुनवाई के लिए मौजूदा आवेदन रखने की छूट दी। जस्टिस बागची ने कहा कि अगर देरी के बेहद गंभीर आरोप नहीं हैं, तो सिर्फ पूर्व न्यायिक अधिकारी होने के कारण याचिकाकर्ता के प्रति ‘गलत सहानुभूति’ नहीं दिखाई जा सकती। उन्होंने कहा, “हम इस तरह की याचिकाओं को पसंद नहीं करते। लंबे समय तक सुनवाई न होने पर गलत सहानुभूति दिखाने से उन लोगों के समान अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है, जो हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए कतार में हैं और जिनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई वकील नहीं है।” कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को जल्दी सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना आवेदन रखने की छूट दी जाती है। जस्टिस बागची ने आगे कहा कि मौजूदा बेंच ‘अवसरवादी दखल’ रोकने की पूरी कोशिश करेगी। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह मामला किसी सामान्य याचिकाकर्ता का नहीं है। उनके मुताबिक, यह याचिका पूर्व न्यायिक अधिकारी ने दायर की है। इस पर जस्टिस बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दलील संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हर नागरिक को उसके पद या स्थिति की परवाह किए बिना न्याय तक पहुंच का अधिकार है। बस कंडक्टर और राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, दोनों को कानूनी निपटारे के लिए न्याय तक समान पहुंच का अधिकार है।” जस्टिस बागची ने कहा कि संवैधानिक समानता के इस क्षेत्र में कोर्ट व्यक्तिगत आधार पर किसी के लिए अलग हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी सुनवाई से जुड़े हर आवेदन पर कोर्ट तभी दखल देगा, जब उसे हाईकोर्ट की ओर से ऐसा बेहद गंभीर उल्लंघन दिखे, जो अनुचित या बेईमानीपूर्ण हो।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Wheat MSP 2027-28 | गेहूं का नया MSP तय, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य! Wheat MSP | Farmers News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T23:00:04+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | खून से लथपथ Captain ने खोला कॉकपिट का दरवाजा.. ऐसे टली विमान त्रासदी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T22:25:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers