'कहानी का अहम किरदार है संगीत', 'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स से पहले म्यूजिक का तड़का, अजय देवगन ने कही दिल की बात
अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर पर्दे पर लौट रहे हैं. फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज से पहले इसका पूरा म्यूजिक एल्बम सामने आ गया है. फिल्म के संगीत को लेकर अजय देवगन ने बताया कि 'दृश्यम' की कहानी में म्यूजिक हमेशा से एक अहम किरदार की तरह रहा है. वहीं, सुनिधि चौहान की आवाज में 'दास्तान: द दृश्यम रिकैप' गाना विजय और उसके परिवार के अब तक के पूरे सफर को याद दिलाता है. अजय की ये फिल्म कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.
दुनियाभर में बजेगा 'विजय सलगांवकर' का डंका, 'दृश्यम' के बनेंगे कोरियन-स्पेनिश रीमेक, हॉलीवुड में भी काम शुरू
भारतीय सिनेमा की मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में शुमार 'दृश्यम' अब ग्लोबल लेवल पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी जल्द ही कोरियन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं में ढलने जा रही है. निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरियन और स्पेनिश रीमेक का काम सबसे पहले शुरू होगा, वहीं हॉलीवुड रीमेक की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











