Responsive Scrollable Menu

CM धामी ने एक क्लिक के जरिए 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड़ की पेंशन का किया भुगतान

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 05 छात्र/छात्राओं का पुरस्कार से सम्मानित किया. 

34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान

मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि का भी भुगतान किया. जिसमें 9,93,886 पेंशनरों  को ₹ 147 करोड 34 लाख 53 हजार की पेंशन का भुगतान किया गया.  साथ ही उन्होंने सभी को वरिष्ठ जनों के कल्याण की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधारोपण भी किया. 

वृद्धजनों से बच्चों को संस्कार मिलते हैं

 मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने प्रदेश के सभी वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की. उन्होंने कहा वरिष्ठजन के सानिध्य में ही परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करता है. वृद्धजनों से बच्चों को संस्कार मिलते हैं. उनके सानिध्य में बच्चों को जीवन के आदर्श, सिखाने को मिलते हैं. उन्होंने कहा वृद्धजन हमारे परिवार के सुरक्षाकवच होते हैं, उनके कारण ही घर में अनुशासन रहता है और ईश्वर का वास होता है. 

अपनापन और आत्मीयता का भाव आता है

मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठजन, अपने जीवन के अनुभवों से परिवार और समाज को आगे बढ़ाते हैं. परिवार में वरिष्ठजनों की मौजूदगी से घर में अपनापन और आत्मीयता का भाव आता है. वरिष्ठजन हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं. उन्होंने कहा जीवन की गहरी समझ हमें  वरिष्ठजनों के अनुभवों से ही मिलती है. मुख्यमंत्री ने बताया उनके जीवन में भी उनके माता-पिता के संस्कारों की बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा उनके स्वर्गीय पिताजी की सीख, आज भी उनका मार्गदर्शन करती है और माताजी का आशीर्वाद उन्हें शक्ति देता है.

1500 रुपये की पेंशन प्रदान की जा रही

मुख्यमंत्री ने कहा वो प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ ही प्रदेश के बेटे भी हैं. उन्होंने कहा उत्तराखंड के प्रत्येक वरिष्ठजन के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह ₹ 1500  की पेंशन प्रदान की जा रही है. इसमें पति और पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया वर्तमान में प्रदेश के 9 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को ₹ 147 करोड़  से अधिक की पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है. 

वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे 

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के विभिन्न जनपदों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है. वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं. सरकार द्वारा देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में भी नए वृद्धाश्रमों भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है एवं हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा उनका मानना है कि समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए थी. हमारे वरिष्ठजन को वृद्धाश्रम में नहीं, बल्कि परिवार के बीच सम्मान से रहने का अधिकार है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार के सहयोग से अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया है. राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी की गई है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है. मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका ये बेटा कभी आपके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने देंगे.

 5 सालों में उत्तराखंड की दशा बदली

समाज कल्याण मंत्री श्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर वृद्धजनों के सम्मान के लिए यह दूसरा कार्यक्रम किया जा रहा है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते 5 सालों में उत्तराखंड की दशा बदली हैं. उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करने की परंपरा है और यह परंपरा हमेशा जीवंत रहनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से वृद्धजनों का सम्मान करने और उनकी सहायता करने का संकल्प लेने की बात कही. 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्री राम चंद्र गौड़, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, सचिव श्री श्रीधर बाबू अद्वांकी, निदेशक श्री संजय कुमार, निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय सिंह टोलिया, संयुक्त निदेशक श्री जी.आर. नौटियाल, श्रीमती पूजा नेगी,  श्रीमती हेमलता पाण्डेय, श्री गोरधन सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

Continue reading on the app

कितनी तारीख को होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए क्या यशस्वी और सिराज को मिलेगा 11 में मौका?

IND vs WI 3rd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस घरेलू सीरीज में भारत ने शुरुआत दो वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा वनडे ऐतिहास रहा, जिसमें वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया. इससे पहले सीरीज के पहले मैच में भी भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक शतक लगा चुके हैं. वहीं गिल एक शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं. 

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस सीरीज को हार चुकी है लेकिन उसके पास मौका होगा कि वो इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को जीतकर अपनी साख बना सकें. लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम तीसरे वनडे मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. उससे पहले फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, इंडियन क्रिकेट टीम अपना अगला मैच कब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. तो आइए ये मैच कितनी तारीख को होगा. किस मैदान पर खेला जाएगा. इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कितनी तारीख को होगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच शनिवार को खेला जाने वाला है. इंडिया और वेस्टइंडीज की टीमें एक दूसरे से दो-दो हाथ करने के लिए 3 अक्टूबर क मैदान पर उतरने वाली हैं. ऐसे में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच 3 तारीख को खेला जाने वाला है. 

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला  मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मिलने वाली है, लेकिन गेंदबाजों के लिए भी मदद उपलब्ध होगी.

यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को क्या मिलेगा 11 में मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है. अब तक इन खिलाड़ियों को बाकी दोनों मैचों में मौका नहीं मिला है. अब तीसरे मैच में ये खेल सकते हैं. इसके बारे में खुद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा हिंट दिया है. 

शुभमन गिल ने कहा कि, 'मैं पक्का उन प्लेयर्स को मौका देना चाहता हूं जिन्हें मौका नहीं मिला है, उन्हें मौका देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम देखेंगे कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमें सूट करता है और उन्हें कुछ मौके मिलेंगे'. ऐसे में गिल के बयान के मुताबिक इन दोनों को मौका मिल सकता है.

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल.

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिए टक्कर

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन साल से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs on a single ground in ODI: क्रिकेट इतिहास में कुछ खिलाड़ियों ने एक ही मैदान पर रनों का ऐसा अंबार लगाया है जो हमेशा के लिए अमर हो गया है. तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस वेन्यू को अपना गढ़ बनाया. वहीं श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या ने और पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक ने अपनी बेजोड़ बल्लेबाजी से खास मुकाम हासिल किया. इन दिग्गजों ने इन मैदानों को अपनी मेहनत और निरंतरता से इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज करा लिया है. Fri, 2 Oct 2026 09:27:31 +0530

  Videos
See all

Anant Singh Breaking News: JDU छोड़ेंगे अनंत सिंह? Bihar Politics | Nitish Kumar | Neeraj Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T04:15:16+00:00

Jantar Mantar Protest: AAP, Left के प्रदर्शन को लेकर Election Commission के बाहर कड़ी सुरक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T04:09:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers