सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए भोपाल में आदर्श गौशाला का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, सिंगरौली को आदर्श जिला बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आदर्श गौशाला स्थापित करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं और उनकी प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में संचालित बड़ी आदर्श गौशालाओं के अनुभवों के आधार पर भोपाल में भी बेहतर मॉडल तैयार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास एवं आवास, खनिज, सूचना प्रौद्योगिकी और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों से चल रही योजनाओं की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सिंगरौली के विकास पर जोर
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को आदर्श जिला बनाने की दिशा में काम करने को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों से चर्चा कर जिले के विकास की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अधिकारियों ने सिंगरौली में खनन क्षेत्र की नई संभावनाओं और भविष्य के समग्र विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई टाउनशिप विकसित होने से जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इसका लाभ अलग-अलग वर्गों को मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि सिंगरौली में अधोसंरचना विकास के कार्य जारी हैं और सिंगरौली विकास प्राधिकरण की गतिविधियों का भी विस्तार किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र में आईटी पार्क को बढ़ावा देने के निर्देश
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र में आईटी पार्क स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन देने को कहा। बैठक में बताया गया कि जबलपुर के कुछ उद्यमी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं। सीएम मोहन ने ने ऐसे उद्यमियों को जरूरी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक्नीकल यूनिवर्सिटी को महत्वपूर्ण कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास करने को कहा।
83 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश में 83 लाख से अधिक परिवारों को नल के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 38 हजार 403 जल प्रदाय संरचनाओं की जियो टैगिंग का काम पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति को आगे बढ़ाने और निर्धारित कार्यों को प्रभावी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
एशियन गेम्स: भारत की हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल, 4-3 से जीता मुकाबला
भारत की हॉकी टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सेमी फाइनल में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पकिस्तान को फिर मात दे दी, बहार रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अच्छे और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मैच के अंतिम मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक द्वारा किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ और भारत फ़ाइनल में पहुंच गया।
एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले में आज दो धुर विरोधी टीमें आमने सामने थी, मुकाबला सेमीफाइनल का था यानि गोल्ड मेडल की रेस में दोनों टीमें भारत और पाकिस्तान शामिल थी लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल बढ़ाने की उम्मीद को बढ़ा दिया है साथ ही सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।
मैच का पहला हाफ जहाँ भारत के हमलों से भरा रहा तो दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत की बढ़त को बराबर कर दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया लेकिन फ़ाइनल में पहुँचने का जज्बा लेकर मैदान में उतरी भारतीय टीम हार कहाँ मानने वाली थी, बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अभिषेक को एक पास मिला जिसे उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से गोल में बदल दिया ये मैच समाप्त होने के 49 सेकण्ड का समय था और फिर इस तरह मैच भारत ने जीत लिया।
भारत ने पहला गोल कर बढ़त बनाई, लास्ट गोल कर मैच जीता
मुकाबले में भारत ने पहला गोल पहले क्वार्टर की शुरुआत से कुछ देर बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-0 की बढ़त बना ली, फिर पहले क्वार्टर के आखिरी तीन मिनट के खेल में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर शुरू होते ही सुखजीत ने फील्ड गोल करने के साथ टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर, भारत के हमलों के आगे पाकिस्तानी टीम डिफेंसिव नजर आने लगी।
पाकिस्तान ने स्कोर 3 -3 पर लाकर मैच रोमांचक किया
भारत के आक्रामक खेल के बीच पाकिस्तान के खिलाड़ियों को दूसरे क्वार्टर के आखिर में सफलता मिली और पाकिस्तानी टीम अपना पहला गोल करने में कामयाब हो सकी। तीसरे क्वार्टर के आखिर मिनट में पाकिस्तान की तरफ से दूसरा गोल दाग दिया अब मैच का स्कोर 3-2 हो गया। चौथे क्वार्टर के खेल की शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तान ने हमला जारी रखा और मैच में तीसरा गोल कर मुकाबला 3-3 की बराबरी पर पहुंचा दिया।
अभिषेक का अंतिम मिनट में किया गोल बना निर्णायक
चौथे क्वार्टर में 3-3 की बराबरी पर आने के बाद मुकाबले में रोमांच बढ़ गया, दोनों टीमें दबाव में आ गई इसी बीच रेफरी के एक फैसले पर भारत ने आपत्ति जताई जिसपर रेफरल लिया गया लेकिन फैसला पाकिस्तान के हक़ में गया और उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने उसकी उम्मीद पर पानी फेर दिया और पेनल्टी कॉर्नर बेकार हो गया, मैच का अंतिम समय चल रहा था भारत के खिलाड़ी बेहतर तालमेल के साथ पाकिस्तान की डी की तरफ बढ़े और फिर गोल पोस्ट के पास ही अभिषेक को एक पास मिला और आखिरी मिनट में अभिषेक ने इसे सीधे गोल में बदल दिया जो निर्णायक साबित हुआ और मुकाबला भारत ने 4-3 के अंतर से जीत लिया।
???????????????? ???? ???????????? ???????? ???????????????? ???????????? ????????????????????! ????????????
India beat Pakistan 4-3, thanks to a last-minute goal in a nail-biting Asian Games 2026 semi-final, to book a place in the final and keep their title defence alive! ????⚡
The Indian Men’s Team now stand just one win away… pic.twitter.com/J8vmZzR8K1
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










