Responsive Scrollable Menu

टाटा ट्रस्ट्स में नया विद्रोह: विजय सिंह ने गवर्नेंस और ट्रस्टियों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, जांच की मांग

Tata Trusts Revolt: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज और टाटा संस के मामलों में उनकी बढ़ती भूमिका को लेकर जांच की मांग की है. उन्होंने महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया है.

The post टाटा ट्रस्ट्स में नया विद्रोह: विजय सिंह ने गवर्नेंस और ट्रस्टियों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, जांच की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Adani Green की बैटरी भंडारण क्षमता बढ़कर 6.63 GWh हुई

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की परिचालन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता बढ़कर 6.63 गीगावाट-घंटा हो गई है, जो करीब 20 लाख घरों को एक दिन तक स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा सकती है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस क्षमता के साथ उसने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित अपने बीईएसएस क्षमता लक्ष्य का करीब 70 प्रतिशत हासिल कर लिया है। एजीईएल की परिचालन बीईएसएस क्षमता भारत की करीब 12.6 गीगावाट-घंटा की कुल परिचालन क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक है।

कंपनी ने कहा कि उसने खावड़ा में बीईएसएस इकाई का निर्माण शुरू होने के 14 महीनों में 6.63 गीगावाट-घंटा की क्षमता हासिल की है और वित्त वर्ष 2026-27 में 10 गीगावाट-घंटे से अधिक की क्षमता जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एजीईएल खावड़ा में 538 वर्ग किलोमीटर के बंजर क्षेत्र में 30 गीगावाट क्षमता का नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र विकसित कर रही है। जून, 2026 तक एजीईएल की परिचालन बीईएसएस क्षमता 3.55 गीगावाट-घंटा थी।

कंपनी अगले पांच साल में अपनी ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाकर 50 गीगावाट-घंटा करना चाहती है। बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली में लिथियम-आयन बैटरी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और स्वचालित निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाता है, जिससे बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग के प्रबंधन तथा प्रणाली के प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद मिलती है।

एजीईएल के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कहा कि केवल 14 महीने में 6.63 गीगावाट-घंटे की परिचालन बैटरी भंडारण क्षमता हासिल करना कंपनी और भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग बढ़ने के साथ कंपनी अधिक मजबूत और कम-कार्बन वाले ग्रिड के लिए बैटरी और पंप स्टोरेज, दोनों तरह की ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाती रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: फिर पाकिस्तान का काल बने तिलक वर्मा, 6 गेंदों में 4 छक्के लगाकर पलटा मैच, ठोका तूफानी अर्धशतक

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 211 रन बनाए. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने कमाल अर्धशतकीय पारियां खेलीं. Sat, 03 Oct 2026 11:57:48 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में आज क्या हुआ? जानिए सभी बड़ी खबरें! Breaking News | CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T06:00:09+00:00

Himachal Pradesh : Manali में लंबा जाम, टूरिस्टों का बुरा हाल! #manali #traffic #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T05:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers