Responsive Scrollable Menu

असम-बंगाल में युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे बांग्लादेशी हैंडलर, टेलीग्राम ग्रुप ‘पूर्व आकाश’ पर NIA का खुलासा

NIA ने 'पूर्व आकाश' टेलीग्राम ग्रुप के लिए कहा कि ये JMB ने कट्टरपंथ फैलाने के लिए बनाया था, पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को टारगेट कर रहा था. ये कार्यक्रमों की आड़ में अपनी विचारधारा फैला रहा था.

Continue reading on the app

Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च: 20 हजार के बजट में मिलेगी 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें खासियत

Xiaomi ने भारत में नया Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। Note 17 Pro सीरीज के बाद कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। Redmi 17C 5G में 5G कनेक्टिविटी के साथ MediaTek Dimensity चिपसेट, 6,000mAh की बैटरी और 50MP AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है। जानिए इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के AdaptiveSync रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिली है ।परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसे 6GB तक RAM के साथ पेश किया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17C 5G HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Xiaomi Interconnectivity के तहत Call Sync और Shared Clipboard जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन Google Gemini और Circle to Search को भी सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े-ः Vivo X Fold 6 ग्लोबली लॉन्च: 200MP कैमरा, 6,900mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज से लैस फोल्डेबल फोन

50MP AI कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें Ultra HD, Portrait और Night जैसे कैमरा मोड मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Portrait, Night और Time-lapse मोड मिलते हैं।

Redmi 17C 5G में IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ Wet Touch Technology 2.0 भी दी गई है। यह गीली या ऑयली उंगलियों से फोन की स्क्रीन को इस्तेमाल करने में बेहतर रिस्पॉन्स देने में मदद करती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Redmi 17C 5G की कीमत और सेल डेट
भारत में Redmi 17C 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 रखी गई है। वहीं, इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में आएगा। फोन की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे mi.com, Amazon.in और Xiaomi Retail के जरिए खरीदा जा सकेगा। Redmi 17C 5G को Dark Night, Coffee Brew और Purple Dawn कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Kanye West's Russia shows officially cancelled after weeks of uncertainty. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:16+00:00

Iran America War : ईरान- अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers