Kerala Police पर भड़की BJP, अमित शाह के काफिले पर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
तिरुवनंतपुरम, एक अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरलम के मंत्रियों की गाड़ियों को रोकने समेत अपने विरोध प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कोल्लम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वी डी सतीशन समेत राज्य के मंत्रियों के वाहनों को रोक रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस राज्य के मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर मामले दर्ज करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिनों जब केंद्रीय गृह मंत्री केरलम आए थे, तब उनके काफिले पर हमला किया गया। शुरू में हमने सोचा कि यह स्वाभाविक विरोध प्रदर्शन था। लेकिन बाद में राज्य के खेल मंत्री ने खुद स्वीकार किया कि यह उनके द्वारा की गई सुनियोजित कार्रवाई थी।’’ सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा में बाधा डालकर संविधान का उल्लंघन और अपने पद का दुरुपयोग किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पी. के. कृष्णदास के काफिले पर हमला किया गया और आरोप लगाया कि पुलिस ने एर्णाकुलम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, राज्य के मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। और आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हमला किया गया।
यह सब दर्शाता है कि यह सरकार कई मोर्चों पर प्रशासनिक विफलता का सामना कर रही है।’’ सुरेंद्रन ने बिजली कटौती, वादे पूरे करने में कथित विफलता और सत्तारूढ़ दल के भीतर राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की। तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हमले के बाद भाजपा नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर सुरेंद्रन ने पार्टी कार्यकर्ताओं की इसमें संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें भाजपा का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था।
राज्य में पुलिस विभाग रमेश चेन्निथला के अधीन है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भाजपा ने इसकी योजना बनाई थी?’’ सुरेंद्रन ने कांग्रेस पर अपनी मर्जी के मुताबिक पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
Samsung के 2 नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 50MP कैम से है लैस, 2032 तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट
Samsung ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में Galaxy M08 और Galaxy F08 को शामिल किया है। दोनों फोन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर जल्द आने वाले मॉडल के तौर पर लिस्ट किए गए हैं। इन स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP रियर कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन में IP64 रेटिंग और MediaTek Helio G99+ चिपसेट भी मिलता है।
Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 के स्पेसिफिकेशन
Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6.7 इंच क्लास का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है और यह 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। दोनों फोन का डाइमेंशन 167.4 x 77.4 x 8.0mm और वजन 197 ग्राम है।
फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए दोनों फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
MediaTek Helio G99+ चिपसेट और 2TB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। इसे 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में 2TB तक का microSD कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए अतिरिक्त स्टोरेज मिल जाता है।
दोनों फोन Android 17 पर चलते हैं। Samsung ने इनके लिए छह जेनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी फोन को लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा।
50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Galaxy M08 और Galaxy F08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरा ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इससे Full HD रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ चार्जर अलग से बेचा जाएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
Samsung ने दोनों फोन में Circle to Search, Quick Share, Knox Vault और SmartThings जैसे फीचर्स दिए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G LTE, डुअल SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 की कीमत और उपलब्धता
Galaxy M08 और Galaxy F08 जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल दोनों फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किए गए हैं। Samsung ने अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत, कलर ऑप्शन और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi











