Responsive Scrollable Menu

UPSC के शताब्दी समारोह में बोले PM Modi “ऐसे युवाओं को आगे लाना होगा जो Public Office से नहीं, Public Service से आकर्षित हों”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज UPSC के शताब्दी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने कहा आज का ये दिन, UPSC के 100 वर्षों के उत्सव के साथ ही विरासत का भी उत्सव है। ये उत्सव उस आकांक्षा का है, जिसे हर वर्ष लाखों-लाख युवा जीते हैं। ये उत्सव उस विश्वास का है, जो हर भारतवासी का इस संस्था पर है। 100 वर्ष की इस यात्रा में पीढियां बदलीं, सरकारें बदलीं, technology बदली, सिलेबस बदले। लेकिन, UPSC पर भरोसा आज भी उतना ही अटूट है। ये आप सभी की बहुत बड़ी पूंजी है। 100 वर्षों की इस यात्रा पर अभी यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया गया। मैं 100 वर्ष की इस यात्रा से जुड़े सभी महानुभावों का वंदन करता हूं, आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा अभी जब मैं यहां गैलरी देख रहा था, तो 1920 में सुभाषचंद्र बोस भी इसी प्रकिया से गुजरे थे, उसकी सारी जानकारी भी वहां है। मेरा इस बात पर ध्यान गया कि उस समय अंग्रेजों की हुकूमत थी, लेकिन संस्कृत का पेपर हुआ करता था और सुभाष बाबू ने संस्कृत में पेपर लिखा है। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी नमन करूंगा। आजादी के बाद उनके सामने केवल एक देश को आजाद रखने की चुनौती नहीं थी, उनके सामने एक राष्ट्र को चलाने की चुनौती भी थी। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए जिस skill frame की जरूरत थी, वो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया। उन्होंने इस संस्था को आजाद भारत का एक प्रमुख स्तंभ बनाया, इसे सशक्त किया।

राष्ट्र प्रथम, नागरिक प्रथम, यही दो कसौटियां चयन का आधार 

मोदी ने कहा आज आप जिन युवाओं की भर्ती कर रहे हैं, वो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और वही विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी होने वाले हैं। उन्होंने कहा हमें दो कसौटियों को हमेशा याद रखना है। एक – राष्ट्र प्रथम दूसरी –  नागरिक प्रथम, यही दो कसौटियां हैं, जिन पर हर सिलेक्शन को कसा जाना है। हमें ऐसे युवाओं को  Public Services में लाना होगा, जो Public Office से नहीं, Public Service से आकर्षित हों। इसलिए जरूरी है कि भर्ती परीक्षा, सिर्फ यह न परखे कि अभ्यर्थी कितना जानता है। बल्कि वो यह भी देखे कि वह युवा Civil Services में आना क्यों चाहता है।

आज सरकार माई बाप नहीं , हमारा मंत्र है… नागरिक देवो भव:

प्रधानमंत्री ने कहा हमने अतीत का वो दौर देखा है, जब माना जाता था कि सरकार ही माई-बाप है लेकिन आज ये दौर है, जिसमें हमारा मंत्र है… नागरिक देवो भव:। यानी देश का नागरिक हमारे लिए किसी देव से कम नहीं है। हमारे लिए नागरिक की सेवा सर्वोपरि है। आज 21वीं सदी का भारत, एक नई कार्य-संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मूल सिद्धांत है – Pro-People, Pro-Active, Good Governance., मोदी ने कहा एक विषय UPSC और राज्यों के चयन आयोगों की capacity building का भी है। ये काम भी निरंतर होते रहना चाहिए। मिशन कर्मयोगी के तहत जो iGOT प्लेटफॉर्म बनाया गया है, उसका उपयोग हमारी इन अंदरूनी व्यवस्थाओं के लिए भी, हमारे साथ काम करने वाली टीम की क्षमता के लिए भी किया जा सकता है।

Continue reading on the app

MP: समर्थन मूल्य पर धान-ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन जारी, अबतक 1 लाख से अधिक किसानों ने कराया, 10 अक्टूबर है लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अबतक 1 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इसमें नर्मदापुरम के 9 हजार 436, भोपाल के 4 हजार 244, रीवा के 26 हजार 730, शहडोल के 9 हजार 710, सागर संभाग के 4 हजार 766 और बाकी जबलपुर संभाग के किसान शामिल हैं।

जिन किसानों ने अबतक पंजीयन नहीं कराया है वे 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही एक रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।

फ्री में कैसे करा सकते हैं पंजीयन

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर उपलब्ध है। सहकारी समितियों व सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र से भी कर सकते हैं।

इन स्थानों पर शुल्क के साथ होगा पंजीयन

  • पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।
  • प्रति पंजीयन के लिये 50 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।
  • सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।
  • इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

किसानों के लिए जरूरी बातें

  • किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।
  • किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा।
  • किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
  • अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।
  • पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।
  • पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
  • वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा
  • किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा।
  • भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा।
  • सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 के 15वें दिन भारतीय एथलीटों के लिए एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी, जिसमें क्वालीफिकेशन राउंड के साथ मेडल इवेंट भी होंगे. इसके अलावा मेंस क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के साथ गोल्ड मैच है. वहीं, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में भारत की मेडल के लिए मजबूत चुनौती है. ऐसे में जानते हैं क्या पूरे दिन का शेड्यूल. Sat, 3 Oct 2026 00:04:46 +0530

  Videos
See all

Was 'Cornell 7' case reopened due to online outrage? | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:00:25+00:00

Weather Update : 3 अक्टूबर का मौसम अपडेट, 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers