Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: 1 अक्टूबर को सोना हुआ महंगा, 24K गोल्ड ₹1.48 लाख के पार; चांदी हुई सस्ती

Gold Silver Price Today (1 October 2026): 1 अक्टूबर को सोने के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने ₹308 बढ़कर ₹1,48,687 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि बुधवार के यह ₹1,48,379 पर था। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,36,197 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कल के ₹1,35,915 से ₹282 महंगा है।

IBJA 1 October 2026 Gold Rate

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज सुस्ती देखने को मिली है। आज एक किलो चांदी 319 रुपए गिरकर 2,21,954 रुपए पर आ गई, जो बुधवार को 2,22,273  रुपए पर थी। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। 

देश के प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns) 

शहर कीमत 
दिल्ली  1,36,950
मुंबई  1,36,800
कोलकाता  1,36,800
चेन्नई  1,36,800
रायपुर  1,36,800
भोपाल  1,36,850
लखनऊ  1,36,950
अहमदाबाद  1,36,850

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है। 

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।


 

 

ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है

 

 

Continue reading on the app

पुष्पा के भाई हिंदू आस्था से नफरत क्यों ? #viral #hindutemple #alluarjun

पुष्पा के भाई हिंदू आस्था से नफरत क्यों ? #viral #hindutemple #alluarjun ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, टीम इंडिया ने हर बार पाक को चटाई है धूल

IND vs PAK 2027 ODI World Cup: आईसीसी की ओर से जारी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है. टूर्नामेंट का रोमांच इस बात से सबसे बढ़ गया है कि नए फॉर्मेट के चलते दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी इस महाकुंभ में एक नहीं बल्कि कुल तीन बार आमने-सामने टकरा सकते हैं. पहला मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जबकि दोनों टीमें सुपर-7 और नॉकआउट चरणों में भी दोबारा भिड़ सकती हैं. Fri, 2 Oct 2026 08:33:00 +0530

  Videos
See all

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T03:03:05+00:00

Top Headlines Of The Day: Gandhi Jayanti | Gyanesh Kumar | INDIA Alliance | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:54:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers