Responsive Scrollable Menu

क्या आपको भी है चीनी की लत? [Do You Have a Sugar Addiction?]

मीठा छोड़ना लग रहा है मुश्किल? ये संकेत बताते हैं कि कहीं आपको शुगर की लत तो नहीं. Finding It Hard to Quit Sweets? These Signs Could Mean You're Addicted to Sugar. #DWHindi #SehatTalk #VibeCheck

Continue reading on the app

शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई; धुआं उठा तो पता चला

यूपी के शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे गांव वाले मंदिर से धुआं उठता देखकर पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे का शव जलकर कंकाल बन चुका था। दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे। वारदात जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुदागंज की है। साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर में रहते थे। गांव वालों ने बाबा बिहारी दास के भतीजे प्रदीप सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह साधुओं को भगाकर मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। दोनों साधु इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- गांव के लोगों ने बताया- अजीजगंज मोहल्ले के रहने वाले साधु गोपाल दास (70) कथावाचक थे। वह करीब 20 साल से मंदिर में रह रहे थे, जबकि बिहारी दास (60) हमारे ही गांव के रहने वाले थे। पहले बिहारी दास सूथा गांव के ही ठाकुर जी मंदिर में रहते थे। एक महीने पहले वह गोपाल दास के शिष्य बने। इसके बाद दोनों शिव मंदिर में रहने लगे थे। मृतक गोपालदास चार भाईयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई रामदुलारे, रामकिशोर औद रामनिवास हैं। सभी मंदिर से 15 किमी दूर अजीजगंज मोहल्ले में रहते हैं। रामदुलारे ने बताया कि गोपालदास की पत्नी विज्जावति की 25 साल पहले मौत हो गई थी। बेटी सरस्वती की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद वह घर से चले गए थे और मंदिर की देखरेख कर रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले घर आए थे और कहा था कि वह गया जी जाना चाहते हैं। 5 दिन पहले गया जी जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में चोट लगने की वजह से लौट आए। मंदिर में सफाई करने वाला बोला- मंदिर पहुंचा तो शव जलते मिले मंदिर में साफ-सफाई करने वाले द्रगपाल ने बताया- सुबह 7 बजे मंदिर पहुंचा तो शव जलते मिले। रात में उनसे मुलाकात नहीं हुई थी। बुधवार दोपहर 3 बजे उनसे आखिरी बार मिला था। इसके बाद मैं घर चला आया था। एक महीने पहले ही जेल से छूटा है सुमित गांव में ही रहने वाले बाबा बिहारी दास के भतीजे प्रदीप सिंह ने बताया- पास में ही रहने वाले सुमित ने हत्या की है। उसने कई बार इन पर हमला किया था। सुमित एक महीने पहले जेल से छूटकर आया था। उसने कुछ समय पहले ही उसने गांव के एक व्यक्ति की कार जला दी थी। परिवार ने ये कहकर जमानत करवाई थी कि अब वह ऐसी हरकते नहीं करेगा। आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ की जा रही मंदिर के संरक्षक शिव कुमार सिंह ने मामले में शिकायत दी है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया- पीआरवी को सूचना मिली थी कि दो साधुओं को जला दिया गया। खुदागंज पुलिस ने मौके पर देखा तो शव बुरी तरह जले पाए गए। आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी सुमित दो जुड़वा बच्चों का पिता हत्यारोपी सुमित (35) शादीशुदा है। परिवार में पत्नी नीलम के अलावा उसके दो जुड़वा बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। दोनों की उम्र 10 साल है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा है। बिहारी दास 10 साल से मंदिर की सेवा में थे वहीं, मृतक बिहारी दास पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई श्रीकृष्ण और छोटे भाई राजवीर, ओमवीर व बुधपाल हैं। बिहारी दास अविवाहित थे और करीब 10 साल से मंदिर में रह रहे थे। एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ-साथ मृतक के परिवार से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम मंदिर परिसर में घटना से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सक्लूसिव: पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। इसके बावजूद वो किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहतीं। इसके बाद लोगों के जेहन में 3 बड़े सवाल हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बैटिंग, श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया

भारत vs पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल लाइव 2026: आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका तमाम क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था. एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी है. टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरे 11 खिलाड़ी ही गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है, यानी पिछले एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट जबकि पाकिस्तानी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में आजतक किसी भी इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा नहीं किया है. Sat, 3 Oct 2026 09:47:22 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Row | AISA President Neha Bora ने किया Gyanesh Kumar को दिया Challenge! #delhi #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T04:32:59+00:00

Premanand Maharaj Ashram News| प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर कौन बैठा ?Vrindavan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T04:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers