₹20,999 में Redmi ने उतारा पतले डिजाइन वाला नया 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले
Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 5G चिपसेट मिलता है। फोन के दोनों मॉडल की कीमत 25,000 रुपए से कम है।
Govinda Family: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के परिवार पर बरसाया प्यार, कश्मीरा को कहा 'पावरफुल बहू'; Video
Govinda Family: गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर पब्लिक तौर पर नजर आई हैं। हाल ही में सुनीता को गोविंदा के भांजे-बहू कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया। एक समय था जब सुनीता और गोविंदा के परिवार के बीच दूरियां थीं, लेकिन अब उनका खास बॉन्ड फैंस को तसल्ली दे रहा है, हालांकि इस दौरान गोविंदा मौजूद नहीं थे।
बुधवार (30 सितंबर) को मुंबई में एक पार्टी के दौरान सुनीता और कश्मीरा शाह ने पैपराजी के लिए पोज दिए। सुनीता और कश्मीरा की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब गोविंदा और उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। कश्मीरा पहले भी इन चर्चाओं के बीच सुनीता के समर्थन में खुलकर बोल चुकी हैं।
कश्मीरा ने खुद को बताया ‘पावर कपल’
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा एक साथ नजर आ रही हैं। पैपराजी के सामने पोज देते हुए कश्मीरा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप पावर कपल बोलते हैं ना, हम हैं पावर कपल।” इसके बाद सुनीता ने भी कश्मीरा को लेकर प्यार जताते हुए उन्हें ‘हमारी पावरफुल बहू’ कहा।
कश्मीरा ने सुनीता को किस किया और जवाब दिया कि उन्होंने उनसे ही बहुत कुछ सीखा है। दोनों का यह अंदाज देखकर साफ नजर आया कि पुराने पारिवारिक मतभेदों के बावजूद अब उनके रिश्ते में काफी गर्मजोशी है।
Sunita Ahuja with son Yashvardhan Ahuja, Krushna Abhishek, Kashmera Shah and others at Rishaabh Chauhaan’s birthday bash! ????✨ A fun-filled celebration with the stars coming together for a special night. ❤️ pic.twitter.com/SO4bZGqMtm
— VINI ???? (@_Attitude_Vini) September 30, 2026
एक समय गोविंदा-कृष्णा और कश्मीरा के परिवारों में था तनाव
कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के रिश्ते में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक दूरी रही थी। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच करीब एक दशक से ज्यादा समय तक मनमुटाव की खबरें सामने आती रही थीं।
यह विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब कृष्णा ने टेलीविजन पर अपने मामा गोविंदा को लेकर मजाक किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की खबरें सामने आती रहीं। कश्मीरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी उस समय विवाद को और हवा दी थी।
‘लाफ्टर शेफ्स’ में हुआ था भावुक मिलन
अप्रैल 2026 में सुनीता आहूजा ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में पहुंची थीं। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ उनका भावुक मिलन हुआ।
कृष्णा ने सुनीता के पैर छुए, जबकि कश्मीरा भावुक होकर उनसे माफी मांगती नजर आईं। यह मौका इसलिए भी खास था क्योंकि सुनीता ने पहली बार कृष्णा और कश्मीरा के जुड़वां बेटों रेयान और कृष्णांग से मुलाकात की थी। बाद में सुनीता ने कहा था कि वह अपने दिल में इस रिश्ते का बोझ नहीं रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने परिवार को माफ करने का फैसला किया।
सुनीता और गोविंदा की शादी खतरे में, अफेयर की रूमर्स
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सुनीता ने पारिवारिक अदालत में तलाक की अर्जी दी थी, हालांकि बाद में दोनों को साथ देखा गया।
2025 में गणेश चतुर्थी के दौरान गोविंदा और सुनीता को साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके तलाक को लेकर चल रही चर्चाएं भी कमजोर पड़ गई थीं। सुनीता ने इसके बाद कई पॉडकास्ट में गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर अपनी बात रखी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय बाद उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी। वहीं, गोविंदा और कोमल रानी के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










