जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.04 करोड़ रुपए रहा है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।
घरेलू गतिविधियों से सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं, आयात पर जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपए था।
सितंबर में जीएसटी रिफंड में सालाना आधार पर करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 27,001 करोड़ रहा है।
रिफंड को हटाकर सितंबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपए रहा है।
वित्त वर्ष 27 के पहले छह महीनों में (अप्रैल-सितंबर) तक शुद्ध जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
इसके अतिरिक्त, जीएसटी परिषद की बैठक 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
बीते हफ्ते वित्त मंत्रालय के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में बैठक में बड़े स्तर पर जीएसटी दरों बदलाव की संभावना नहीं है। परिषद का फोकस दरों के बजाय ‘प्रक्रियागत सुधारों’ और हाल में किए गए दरों के युक्तिकरण के क्रियान्वयन पर रह सकता है।
आने वाली बैठक में परिषद के पिछले एक साल के दौरान जीएसटी दरों में किए गए बदलावों के क्रियान्वयन की समीक्षा करने की उम्मीद है। इसमें दरों में व्यापक कटौती करने के बजाय क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और दरों के युक्तिकरण के प्रभाव का आकलन करने पर ध्यान दिया जा सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि 7 अक्टूबर की बैठक में ‘जीएसटी 2.0’ के तहत प्रक्रियागत सुधारों पर ध्यान दिया जाएगा। इनमें ई-इनवॉयसिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नियम शामिल हैं।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, अब भारत-पाकिस्तान में होगा गोल्ड मेडल मैच
Indian Cricket Team : इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने श्रीलंका को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में 124 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच होगा. क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 6 विकेट से हारकर आज सुबह फाइनल में जगह बनाई थी. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर यानी शनिवार को एशियन गेम्स 2026 का फाइनल होगा. इस मैच के विजेता को गोल्ड मेडल मिलेगा. वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा.
भारत ने श्रीलंका को हराकर बनाई फाइनल में जगह
आज यानी 1 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला गया. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 100 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मुकाबले में श्रीलंका कप्तान साहन अराचिगे ने टॉस जीता और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया.
इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 45 रन बना पाई और 124 रनों से मैच हार गई. इस हार के साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई है. अब उसका मुकाबला ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ होगा. इस मैच की विजेता टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने मचाया धमाल
श्रीलंका की टीम भारत के जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई और भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में श्रीलंका को 2 झटके दे दिए. उन्होंने श्रीलंका को पारी की दूसरी ही बॉल पर पहला विकेट हासिल कर लिया. बुमराह ने पहले सिनेथ जयवर्धने (0) को एलबीड्ब्लू आउट किया और फिर सोहन डे लिवेरा को बुमराह ने 0 के स्कोर पर संजू सैमसन के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसेक बाद दूसरे ही ओवर में श्रीलंका को दूसरे ओवर में लसिथ क्रूसपुले (0) के रूप में तीसरा झटका लगा. उन्हें रवि बिश्नोई ने रन आउट कर दिया. श्रीलंका का स्कोर 1/2 है. तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए.
इसके बाद अक्षर पटेल ने धमाल मचाया और पारी के चौथे ओवर में दो विकेट चटका डाले. अक्षर ने भी बुमराह की तरह एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए. अक्षर ने पहले सहान अराचिगे 9 को आउट किया और फिर एशेन बंडारा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. इसके साथ ही 18 रन पर श्रीलंका 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से श्रीलंका कभी गेम में वापस नहीं आ पाई और भारत ने 124 रनों से मैच जीत लिया.
8️⃣0️⃣* Runs
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
4️⃣6️⃣ Deliveries
4️⃣ Fours
5️⃣ Sixes
Ishan Kishan stood tall under pressure today ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#TeamIndia | #AsianGames | @ishankishan51 pic.twitter.com/VHHVlzIaFk
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने खेलीं शानदार पारियां
भारत की ओर से बल्ले के साथ सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए. ईशान ने 46 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13, अक्षर पटेल ने 8 और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा ने 7-7 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से थारिंडु रत्नायके और सहन अरच्चिगे ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिए टक्कर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









