Responsive Scrollable Menu

सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारी तेज, महाकाल मंदिर के सामने चौड़ीकरण शुरू

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर निर्माण कार्यों का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी में अलग-अलग मार्गों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इस चौड़ीकरण की कार्रवाई में जो भी मकान या दुकान आ रही है, उन्हें हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब महाकाल मंदिर के सामने ये कार्रवाई देखने को मिली।

महाकाल घाटी चौराहा मार्ग चौड़ीकरण को तेज करते हुए नगर निगम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस 200 मीटर लंबे हिस्से में जो मकान, दुकान और होटल आ रही है। उन्हें हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम यहां जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौजूद रही। वहीं स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर प्रभावित हिस्से हटाते नजर आए।

24 मीटर की जाएगी सड़क

बता दें महाकाल घाटी चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे 24 मीटर चौड़ा करने का प्रावधान किया गया है। साल 2022 में ही यह मार्ग प्रस्तावित किया गया था लेकिन अब इसे मास्टर प्लान में शामिल कर लिया गया है। अभी इस सड़क की चौड़ाई 12 मीटर है, जो 24 मीटर की जाएगी। नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर के मुताबिक कुल 39 निर्माण इस चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। रहवासी अपनी इच्छा से भी निर्माण हटा रहे हैं।

दिया गया 24 घंटे का समय

इस मार्ग पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की टीम बुधवार की दोपहर पहुंची थी। जब कार्रवाई शुरू की गई तो व्यापारियों और दुकानदारों ने कारोबार प्रभावित होने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय भी मांगा था। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से एक दिन की मोहलत दी गई थी  लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया था कि गुरुवार से कार्रवाई फिर शुरू कर दी जाएगी। अब टीम मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई शुरू हो गई है।

कोर्ट में अटका था मामला

इस मार्ग का चौड़ीकरण काफी पहले किया जाने वाला था। लेकिन करीब तीन साल से मामला न्यायालय में चल रहा था। हाई कोर्ट क्या आदेश के बाद नगर निगम में कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को मार्किंग की गई थी। जिसके बाद बुधवार को टीम मौके पर पहुंची थी। अब एक दिन की मोहलत देने के बाद दूसरे दिन फिर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

इंतजार खत्म! शुरू हुई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की बुकिंग, इतने रुपये में कर सकते हैं बुक

होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के नए फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग्स शुरू कर दी है। कंपनी होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) को आगामी 6 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च करने जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले 5 विकेटकीपर, बल्लेबाजों को नहीं दिया सांस लेने का मौका

5 wicket keepers Most dismissals in a ODI series: वनडे क्रिकेट इतिहास में विकेटकीपरों का प्रदर्शन हमेशा से मैच का रुख बदलने वाला रहा है. अमेरिका के एसके पटेल ने आईसीसी वर्ल्ड कप लीग 2 के 27 मैचों में सर्वाधिकशिकार करके शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि नीदरलैंड्स के एसए एडवर्ड्स और स्कॉटलैंड के एमएच क्रॉस ने भी बेहतरीन निरंतरता दिखाई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने शान से इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. नेपाल के आसिफ शेख ने भी अपनी छाप छोड़ी है. Fri, 2 Oct 2026 07:03:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE | Iran US War | Iran Israel War | Trump | IRGC | Middle East War | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:47:19+00:00

Smit Machchhar | Flydubai | Jabalpur Accident | Asian Games | India Pakistan | INDI Alliance |Ramban #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:47:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers