Responsive Scrollable Menu

Lahore के ऐतिहासिक नेहरू पार्क का कायाकल्प शुरू, 1929 में यहीं पारित हुआ था पूर्ण स्वराज

(एम जुल्करनैन) लाहौर, एक अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कृष्णा नगर इलाके में स्थित नेहरू पार्क उस स्थान पर बना है, जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन के दौरान 31 दिसंबर, 1929 को ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित किया था।

इस प्रस्ताव में भारत के लिए पूर्ण स्वशासन और ब्रिटिश शासन से पूरी स्वतंत्रता की मांग की गई थी। उस समय कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने इस घोषणा के प्रतीक के तौर पर इसी स्थान पर भारतीय ध्वज फहराया था। पार्क्स एंड हॉर्टिकल्चर अथॉरिटी (पीएचए) के महानिदेशक अहमद उस्मान जावेद ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक नेहरू पार्क का पूरी तरह जीर्णोद्धार करने का फैसला किया है और इस दिशा में काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बागवानी शाखा पार्क को नया रूप देने के लिए हरी-भरी घास और रंग-बिरंगे मौसमी फूल लगा रही है, जबकि इंजीनियरिंग टीम रात में रोशनी की व्यवस्था करने के साथ बेंच और बच्चों के झूले लगाएगी, ताकि इसे परिवारों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।’’ जावेद ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई सजावटी फव्वारे भी लगाए जाएंगे। नेहरू पार्क सिर्फ एक सार्वजनिक पार्क नहीं, बल्कि ऐतिहासिक महत्व वाला स्थल है। हरे-भरे सार्वजनिक स्थान के रूप में इसे बहाल करते हुए इसकी ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

जावेद के अनुसार, यह परियोजना शहर में पीएचए के अधिकार क्षेत्र वाले 800 से अधिक छोटे सामुदायिक पार्कों के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण की व्यापक योजना का हिस्सा है। इस वर्ष की शुरुआत में पंजाब सरकार ने लाहौर की कई सड़कों और गलियों के विभाजन-पूर्व नाम बहाल करने की घोषणा की थी, लेकिन चरमपंथी तत्वों के दबाव के बाद इस फैसले को टाल दिया गया था।

Continue reading on the app

Stree 3 को लेकर बड़ा अपडेट, 2028 में रिलीज होगी Shraddha Kapoor की फिल्म

‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मशहूर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘स्त्री 3’ की रिलीज को लेकर निर्माता दिनेश विजन ने जानकारी दी है। मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स के 26वें संस्करण के दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग और रिलीज की समयसीमा के बारे में बताया। इस बातचीत में फिल्म के मुख्य अभिनेता राजकुमार राव भी शामिल हुए। दोनों फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर चर्चा में हैं।

2028 में रिलीज हो सकती है ‘स्त्री 3’

दिनेश विजन ने बताया कि ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे। हालांकि, फिलहाल अमर कौशिक अपनी दूसरी बड़ी फिल्म ‘महावतार’ पर काम कर रहे हैं।

दिनेश विजन के मुताबिक, अमर कौशिक ‘महावतार’ की शूटिंग जनवरी 2027 के अंत तक शुरू करेंगे और इसे जून तक पूरा करने का प्लान है। इसके बाद वह ‘स्त्री 3’ पर काम शुरू करेंगे।

इसी टाइमलाइन को देखते हुए ‘स्त्री 3’ के 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: अंकित से शादी, नमिक से हुकअप और... Priyanka Chahar Choudhary का रैपिड फायर हुआ वायरल

‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट हो चुकी है पूरी

दिनेश विजन ने बताया कि अमर कौशिक ने ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन बताया कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में फ्रेंचाइजी से जुड़ी वही चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें दर्शकों ने पहले पसंद किया है।

इसे भी पढ़ें: Baby Girl On The Way... Alanna Panday और Ivor McCray के घर आएगी बेटी

स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर आ सकती है फिल्म

‘स्त्री 3’ की रिलीज को लेकर स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस 2028 के आसपास का समय भी विचार में हो सकता है। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026, Day 13: महिला हॉकी का खिताबी दंगल, बॉक्सिंग में 3 गोल्ड दांव पर, इन खेलों में भी मेडल की उम्मीद

Asian Games India Schedule 2026, DAY 9: एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारतीय खिलाड़ी 12 अलग-अलग खेल इवेंट में हिस्सा लेंगे. जिसमें कई गोल्ड मेडल इवेंट शामिल हैं. Thu, 01 Oct 2026 23:00:44 +0530

  Videos
See all

Moment Esther Rantzen reunites man with children he saved. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T22:00:18+00:00

TMC MLA Kunal Ghosh का दावा- अपहरण की कोशिश!..बयान दर्ज होने के बाद अब किस पर होगी कार्रवाई? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers