Responsive Scrollable Menu

Vivo X Fold 6 ग्लोबली लॉन्च: 200MP कैमरा, 6,900mAh बैटरी और 1TB स्टोरेज से लैस फोल्डेबल फोन

Vivo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इससे पहले इस फोल्डेबल फोन को चीन में लॉन्च किया था। X Fold 6 में बड़े हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का 2K+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,504 x 2,312 पिक्सल है। वहीं, कवर स्क्रीन 6.51 इंच की है और इसका रेजोल्यूशन 2,528 x 1,120 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले में 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। इसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 Fold पर चलता है।

ये भी पढ़ेः- Google Pixel 11 खरीदने का मौका! Flipkart Sale से पहले ₹23,000 तक की बचत, ऐसे मिलेगा फायदा

सॉफ्टवेयर में Multi-Task Workbench, Multi-Split Screen और AI Cross-App Drag जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में AI Meeting Assistant, AI File Manager, AI Reader Mode और Jovi AI एजेंट भी दिया गया है।

200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप
Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS और ZEISS T* कोटिंग के साथ मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।फोन के इनर और कवर दोनों डिस्प्ले पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। कैमरा सिस्टम 4K 60fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और 100x ZEISS HyperZoom को भी सपोर्ट करता है।

6,900mAh की बैटरी
Vivo X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।डिजाइन की बात करें तो Prism Black वेरिएंट अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.4mm मोटा है और इसका वजन 228 ग्राम है। वहीं, Horizon Blue वेरिएंट की मोटाई 4.8mm और वजन 235 ग्राम है। फोन को IP58, IP59, IPX8 और IPX9 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

Vivo X Fold 6 की कीमत और उपलब्धता
Vivo ने X Fold 6 के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत और अलग-अलग बाजारों में उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मार्केट के हिसाब से कीमत और उपलब्धता की घोषणा की जाएगी।

ग्लोबल मॉडल को Prism Black और Horizon Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अलग-अलग बाजारों में इसके कॉन्फिगरेशन अलग हो सकते हैं।

Continue reading on the app

PM Modi Speech: 'कैप्टन स्मित आप असली हीरो हैं' पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात

PM Modi Speech: 'कैप्टन स्मित आप असली हीरो हैं' पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर 174 यात्रियों की जान बचा ली। आज पूरी दुनिया में हर तरफ उनकी बहादुरी की तारीफ हो रहा है। पीएम मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कई वैश्विक नेताओं पायलट के हिम्मत को सलाम किया है। कैप्टन स्मित मच्छार का बहादुरी देखने के बाद लोगों के मन अब बारे में सबकुछ जानने को उत्सुकता हो रही है। तो आईए जानते हैं भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के बारे में...संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई की यात्री विमान जब 34000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तो अचानक कॉकपिट से चीखने की आवाज आने लगती है। को-पायलट (रिपोर्ट्स में ओमानी नागरिक बताया गया) ने विमान के कंट्रोल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने और प्लेन को तेजी से नीचे ले जाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान आरोपी ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। #PMModi #NarendraModi #PMModiSpeech #ModiSpeech #India #BJP #BJPNews #IndiaNews #ModiNews #PMModiLatest #IndianPolitics #Politics #PMModiStatement #ModiUpdates #IndiaGrowth #DevelopedIndia #ViksitBharat #republicbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में लगातार मजबूत होते कद के बीच सीमित ओवरों की टीम में उनकी जगह को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। भारतीय टीम के लिए पंत ने 2 साल से ज्यादा समय से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है, जिससे 50 ओवर के क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत ने भारत के लिए अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सबसे बड़ा वनडे स्कोर 125 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

अब विकेटकीपर की दौड़ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन वह अभी तक 50 ओवर की टीम में अपनी जगह नियमित नहीं कर पाए हैं। वहीं ध्रुव जुरेल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में पंत के लिए वापसी का रास्ता आसान नहीं दिखता है।

खुद पंत भी मानते हैं कि टीम से बाहर होना तकलीफ देता है। उन्होंने खेल से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि किसी खिलाड़ी को जब झटका लगता है तो वापसी की उम्मीद हमेशा बनी रहती है। उनके मुताबिक खिलाड़ी को रोजमर्रा के करियर में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और अपने रास्ते पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

पंत ने यह भी कहा कि बाहर से लोग अलग-अलग राय दे सकते हैं, लेकिन खिलाड़ी को पता होता है कि वह कितनी मेहनत कर रहा है। उनका कहना है कि मौके का इंतजार करने के साथ सही समय आने पर उसे अपने प्रदर्शन से अपने पक्ष में बदलना भी जरूरी है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पंत की स्थिति पूरी तरह मजबूत नहीं है। संजू सैमसन इस प्रारूप में भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन की स्थिति और मजबूत हुई है। ईशान किशन भी जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

गौरतलब है कि पंत के पिछले 2 आईपीएल सीजन भी बल्ले से बहुत प्रभावी नहीं रहे हैं। 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत और 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। हालांकि, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। इसके अगले सीजन में पंत ने 28.36 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

इसके बावजूद पंत ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश जारी रखेंगे। उनका मानना है कि उन्हें अब भी अपनी क्षमता दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगातार बदल रहा है और ऐसे में खिलाड़ी को मौके का इंतजार करने के साथ मिले अवसर को प्रदर्शन में बदलना पड़ता है। यही कोशिश अब पंत की वापसी की राह तय करने वाली है।

Fri, 02 Oct 2026 22:27:00 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Smit Machchhar का खुलासा! | Flydubai Flight | PM Modi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:41+00:00

Mumbai CJP Protest: 'जेन नेक्स्ट मुंबई' ने CJP को खदेड़ा! | Gen Next Mumbai | CJP | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers