एशियन गेम्स 2026 : ईशान किशन की दमदार पारी, भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 169 रन
एशियन गेम्स 2026 : ईशान किशन की दमदार पारी, भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 169 रन
कौन हैं ललित प्रभाकर? राजकुमार राव की 'प्रहार' में निभाएंगे 26/11 आतंकी अजमल कसाब का किरदार
Who is Lalit Prabhakar: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' (Prahaar–The Ujjwal Nikam Story) इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद चले अजमल कसाब केस की कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है. फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं ललित प्रभाकर अजमल कसाब के किरदार में नजर आएंगे. ट्रेलर सामने आने के बाद ललित प्रभाकर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है और हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है.
कौन हैं ललित प्रभाकर?
ललित प्रभाकर मराठी सिनेमा और टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी टीवी शोज से की थी. उन्हें 'कुंकू', 'जीवलगा' और 'आभास हा' जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में देखा गया है. इसका बाद उन्होंने साल 2017 में 'ची वा ची सौ का' से मराठी सिनेमा में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'हंपी', 'स्माइल प्लीज', 'आनंदी गोपाल' और 'झोंबिवली' जैसी फिल्में की. वहीं, अब ललित प्रभाकर बॉलीवुड में 'प्रहार' से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
कसाब के रोल के लिए की मेहनत
राजकुमार राव की 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में ललित प्रभाकर 26/11 मुंबई आतंकी हमले में बचे आतंकी अजमल कसाब के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए उन्होंने कसाब की भाषा, बॉडी लैंग्वेज और उसके व्यवहार को समझने पर खास ध्यान दिया था. खुद ललित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये उनके लिए काफी मुश्किल किरदार था. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने कसाब के मनोविज्ञान और बोलने के तरीके को समझा था.
ये भी पढ़ें- Explainer: कौन हैं उज्ज्वल निकम? जिन्होंने लड़े 26/11 जैसे बड़े केस, अब 'प्रहार' में राजकुमार राव निभाएंगे रोल
'प्रहार' के ट्रेलर में क्या दिखाया गया?
'प्रहार' का ऑफिशियल ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज किया गया. खास बात ये है कि ट्रेलर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल यानी CSMT पर लॉन्च किया गया. दरअसल, 26/11 के हमलों के दौरान ये स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर था. इसी वजह से इसे CSMT में जारी किया गया. ट्रेलर में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आए. एक्टर कोर्ट में कसाब से जुड़े केस को मजबूती से लड़ते दिखाई दिए. ट्रेलर का एक अहम हिस्सा वो कोर्टरूम का सीन भी है, जिसमें कसाब की उम्र को लेकर किए गए दावे पर सवाल उठाए जाते हैं.
चर्चा में ललित प्रभाकर का लुक
ट्रेलर में उज्ज्वल निकम के किरदार की तो तारीफ हो रही है. लेकिन खासतौर पर ललित प्रभाकर की चर्चा हो रही है. फिल्म में उनके लुक और डायलॉग भी वायरल हो गए हैं. खासतौर पर ट्रेलर में एक सीन पर कसाब का रोल निभा रहे ललित कहत हैं कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन का बंगला देखने आए थे. वहीं, उनकी उम्र 17 साल है. इसके अलावा राजकुमार राव का भी एक डायलॉग चर्चा में हैं, जिसमें वो कसाब से कहते दिखें कि वो मुजरीब को सजा तब देते हैं जब उसे दिल से अपनी गलती फील होती है.
कब रिलीज होगी 'प्रहार'?
'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर और ऋत्विक सहोर नजर आएंगे. फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: मिड वीक में इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, कैप्टेंसी के दावेदारों ने घर से निकाला बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation











