Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
21 सितंबर को बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में अपने गोचर को विराम देकर मंगल के चित्रा नक्षत्र में विराजमान हो चुके हैं। बुध इस नक्षत्र में 01 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस गोचर के असर के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान किस राशि वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। धन को लेकर बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना चाहिए और सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कन्या राशि के जातक, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनको अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 30 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 30 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मकर राशि
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों को पाचन या सिरदर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। साझेदारी के साथ बिजनेस में आगे बढ़ें। मनचाही नौकरी न मिलने से मन परेशान रह सकता है। इस समय किसी को उधार देना भारी पड़ सकता है। वहीं ऑफिस में अपने सीनियर्स से भिड़ने से बचना चाहिए।
मीन राशि
इस दौरान मीन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसका असर काम पर देखने को मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए। धन लाभ के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे और मुश्किल समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा। बुधा का प्रभाव व्यापार पर असर डाल सकता है। नए लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।
Kotak Mahindra Bank के नए MD और CEO बनेंगे अनुप कुमार साहा, RBI ने दी मंजूरी
मुंबई, एक अक्टूबर निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को अनुप कुमार साहा को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। साहा को इस साल की शुरुआत में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था और वह खुदरा बैंकिंग, डेटा विश्लेषण तथा विपणन का काम देख रहे हैं। एमडी एवं सीईओ पद पर उनकी नियुक्ति एक जनवरी, 2027 से तीन साल के लिए होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक में शामिल होने से पहले साहा ने आईसीआईसीआई बैंक में लंबे समय तक काम किया था। उन्होंने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस में भी काम किया है। यह नियुक्ति मौजूदा एमडी एवं सीईओ अशोक वासवानी के अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करने के फैसले के कारण जरूरी हुई है।
वासवानी ने कहा, ‘‘कोटक में शामिल होने के बाद से उन्होंने हमारे दलों के साथ काफी काम किया है और भविष्य के अवसरों को लेकर स्पष्ट समझ दिखाई है। मुझे भरोसा है कि अनुप कोटक की मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगे, ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा अनुशासन के साथ बैंक को आगे ले जाएंगे।’’ बैंक के चेयरमैन सी. एस. राजन ने कहा कि साहा अपनी मौजूदा भूमिका में पहले से ही बैंक के कारोबार से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बैंक को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कारोबार को और मजबूत किया जाएगा तथा सतत वृद्धि को आगे बढ़ाया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









