Responsive Scrollable Menu

'यात्री सुरक्षित बाहर निकलें, यही सबसे जरूरी...' हादसे से पहले कैप्टन स्मित मच्छार ने कही थी ये बात

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई भयावह घटना के बाद भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार हर तरफ चर्चा में हैं. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कॉकपिट की जिम्मेदारी, आपातकालीन फैसलों और विमान सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें साझा की थीं.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था?

जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में उस वक्त दहशत फैल गई, जब ओमान के रहने वाले सह-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. रिपोर्टों के मुताबिक यह विमान को अगवा कर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश थी. हमले के दौरान विमान की ऊंचाई में भी अचानक बड़ा उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया.

विमान को कैसे बचाया गया?

घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने हमलावर सह-पायलट को काबू में कर लिया. इसके बाद कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने में कामयाबी हासिल की. इस पूरी घटना में दोनों पायलट घायल हुए, जिन्हें सऊदी अरब में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैप्टन स्मित मच्छार की मौजूदा हालत कैसी है?

कैप्टन स्मित मच्छार की सर्जरी की गई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. फ्लाईदुबई और भारतीय अधिकारी उनके परिवार के लगातार संपर्क में हैं.

इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या प्रतिक्रिया आई?

इजरायल ने इस घटना को आतंकी घटना करार दिया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी कर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस की सराहना की है.

कैप्टन स्मित मच्छार का विमानन करियर कैसा रहा है?

कैप्टन स्मित मच्छर भारतीय मूल के अनुभवी पायलट हैं, जो पहले स्पाइसजेट के कमांडर रह चुके हैं और साल 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे. उनका करीब 17 साल का उड़ान अनुभव रहा है, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक बोइंग 737 विमान उड़ाया है.

पुराने इंटरव्यू में उन्होंने क्या बड़ी बात कही थी?

घटना से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा था कि एक पायलट के लिए सबसे अहम बात यह होती है कि यात्री विमान से सुरक्षित बाहर निकलें. उनका कहना था कि अगर सुरक्षा के लिहाज से विमान को जमीन पर उतारना बेहतर हो तो देरी की चिंता की बजाय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए.

कैप्टन स्मित मच्छार ने आपातकालीन स्थितियों को लेकर क्या अनुभव साझा किए थे?

इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि किसी भी आपात स्थिति में तेजी जरूरी होती है, लेकिन जल्दबाजी नहीं करनी होती. उनके मुताबिक एक अनुभवी पायलट का काम सिर्फ तुरंत फैसला लेना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जरूरी प्रक्रिया छूटे नहीं. उन्होंने एक उड़ान के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने और विमान में ही बच्चे के जन्म होने जैसा अनुभव भी साझा किया था, जिसमें मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे थे.

कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट को लेकर क्या बताया था?

कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया था कि उनकी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली की थी और उस समय ट्रेनिंग के दौरान जिम्मेदारी के एहसास से शुरुआती कुछ समय तक उन्हें काफी दबाव महसूस हुआ था।. उनका कहना था कि विमानन क्षेत्र में जल्दबाजी की जगह शांत रहकर तय प्रक्रिया का पालन करना सबसे जरूरी है.

पायलट होने की भावना को उन्होंने किस शब्द में बयां किया था?

इंटरव्यू के अंत में जब उनसे पूछा गया कि पायलट होने का एहसास एक शब्द में कैसे बताएंगे, तो उन्होंने इसे 'Blessed' यानी 'धन्य' बताया था.

ट्रंप और नेतन्याहू ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ, बताया 'सच्चा हीरो'

पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को लेकर कही ये बड़ी बात, फ्लाईदुबई के विमान में बचाई थी 180 लोगों की जान

 

 

Continue reading on the app

INDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव की कुर्सी ले ली; ममता ढूंढने लगीं सीट

प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी पोडियम के बीच में थी। इसके एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव बैठे थे।

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

The real reason energy prices are skyrocketing | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:30+00:00

Kanye West's Russia shows officially cancelled after weeks of uncertainty. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers