Exclusive: एक मंत्री ने मुख्यमंत्री को क्यों भेजे थे 30 लाख रुपए? वजह जान ठनका ED का मथा, गुत्थी सुलझाने में जुटी एजेंसी
ED News: ईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक पूर्व मंत्री के अकाउंट से तत्कालीन मुख्यमंत्री को करीब 30 लाख रुपये दिए गए. शुरुआती पूछताछ में इस रकम के भुगतान को गीत लिखने की एवज में किया गया भुगतान बताया गया. दावा है कि पूर्व मंत्री के मुताबिक तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक गीत लिखा था और उनकी संस्था ने अलग-अलग समय पर करीब 30 लाख रुपये उनके निजी बैंक खाते में भेजे थे. जांच एजेंसी ने गीत से जुड़े दस्तावेज मांगे तो कथित तौर पर बताया गया कि गीत व्हाट्सऐप पर भेजा गया था, लेकिन बाद में डिलीट हो गया. एजेंसी अब इस लेनदेन और दिए गए स्पष्टीकरण की जांच कर रही है. अधिकारियों की ओर से इस मामले की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है.
'पद्म भूषण' देना अन्याय है, ज्ञानेश कुमार को 'भारत रत्न' दीजिए, राष्ट्रपति बना दें: उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?
Gyanesh Kumar News: उमर अब्दुल्ला ने ज्ञानेश कुमार को पद्म सम्मान देने की चर्चाओं पर भाजपा पर तीखा तंज कसा है. श्रीनगर में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देकर उनके साथ अन्याय न करें, बल्कि भाजपा को पश्चिम बंगाल तोहफे में देने के एवज में उन्हें सीधे 'भारत रत्न' से नवाजा जाए या देश का अगला राष्ट्रपति बना दिया जाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










