Responsive Scrollable Menu

हवाई सफर होगा महंगा! ATF की कीमतों में ₹16 प्रति लीटर का बड़ा उछाल, 121 से 137 रुपए पर पहुंचे दाम

देश की तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार तीसरे महीने में इजाफा किया है. अक्टूबर के महीने में ये बढ़ोतरी 13 फीसदी की है. जबकि तीन महीनों में जेट फ्यूल की कीमत में 25% की तेजी आ चुकी है.

Continue reading on the app

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 मौतें:बच्चे-महिलाएं भी शामिल; यह इस साल का 11 वां हमला, अब तक 800 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में 3 घर तबाह हुए हैं। पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर यह 11वां हमला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में अब तक करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान का दावा- आतंकी ठिकानों पर हमला किया, 22 लड़ाके मरे पाकिस्तान का दावा है कि उसने दो जगहों पर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 22 लड़ाके मारे गए। हालांकि जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गलत किया है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा पाकिस्तान का कहना है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के पक्तिया और नंगरहार प्रांतों से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से ड्रोन भी भेजे गए, जबकि तालिबान सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया। सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें उसके मुताबिक 28 आतंकी मारे गए। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में नागरिक भी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान TTP को ‘फितना-उल-खवारिज’ कहता है। TTP और अफगान तालिबान अलग संगठन हैं। हालांकि, दोनों के बीच गठजोड़ बताया जाता है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका: रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, Asian Games 2026: श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत के साथ फाइनल में भारत, अब पाकिस्तान से गोल्ड मेडल मैच

श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मतलब, अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. Thu, 01 Oct 2026 12:32:26 +0530

  Videos
See all

Breaking On Premanand Maharaj Disciple Death LIVE: ऐसे हुई प्रेमानंद के शिष्य की हत्या? | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T07:04:09+00:00

Dubai Tel Aviv Plane Hijack LIVE Updates: हाईजैक का सच आया सामने! | Fly Dubai | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T07:04:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers