तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में नियमित रूप से योगासन और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। योग के विभिन्न आसनों में पश्चिमोत्तानासन एक बहुत ही फायदेमंद आसन माना जाता है। इसके नियमित रूप से करने से न सिर्फ शरीर में लचीलापन आता है बल्कि पाचन भी बेहतर होता है।
संस्कृत में पश्चिम का अर्थ शरीर का पिछला हिस्सा (पीठ) और उत्तान का अर्थ खिंचाव होता है। इस आसन में बैठकर आगे की ओर झुकते हुए पूरी पीठ और पैरों की मांसपेशियों को खींचा जाता है।
इस आसन में हम बैठकर आगे की ओर झुकते हैं, जिससे पूरी रीढ़ की हड्डी, पेट के अंग और नसों पर सकारात्मक असर पड़ता है। यह आसन हठ योग के 12 मूल आसनों में गिना जाता है। हठयोग प्रदीपिका में पश्चिमोत्तानासन का विशेष रूप से वर्णन किया गया है और इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हठयोग प्रदीपिका के अनुसार, यह आसन शरीर में प्राण वायु (ऊर्जा) को सुषुम्ना नाड़ी में प्रवाहित करने में मदद करता है और जठराग्नि (पाचन शक्ति) को तीव्र करता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार पश्चिमोत्तानासन (बैठकर आगे झुकने वाला आसन) रीढ़ की हड्डी, पाचन तंत्र और मानसिक शांति के लिए एक बेहद लाभदायक योगासन है। पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से श्वसन क्षमता में सुधार होता है, जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं। खासतौर पर मधुमेह रोगियों के लिए यह आसन बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी यह लाभकारी है।
मासिक धर्म संबंधी विकारों से राहत दिलाने में पश्चिमोत्तानासन काफी असरदार है। यह पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह आसन हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है, जिससे अनियमित पीरियड्स, ज्यादा रक्तस्राव या थकान जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
जिन्हें गंभीर कमर दर्द, स्लिप डिस्क या रीढ़ की हड्डी की कोई गंभीर चोट हो, वे यह आसन न करें। गर्भवती महिलाओं को पेट पर दबाव डालने वाले इस आसन से बचना चाहिए।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Drishyam The Conclusion Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का कब्जा, छाप डाले करोड़ों
Drishyam The Conclusion Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) लंबे समय से अपनी फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं और इस बार विजय और उसकी कहानियों का अंत होने वाला है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितने कमाए.
एडवांस बुकिंग में छाई अजय देवगन की फिल्म
फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking) शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है. शुरुआती आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने वाली है. सैकलिंक की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंस शुरू होते ही महज 24 घंटे में ही इसने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था.एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट पहले दिन के शो के लिए बिक रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.
इन राज्यों में सबसे ज्यादा क्रेज
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम: द कन्क्लूजन के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में हाउसफुल हो रहे हैं. राज्य के हिसाब से देखें तो 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है. राज्य में सभी शो की बुकिंग को मिलाकर फिल्म ने करीब 8.21 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये कुल एडवांस बुकिंग का लगभग 31 प्रतिशत है. इसके बाद दिल्ली करीब 5.80 करोड़ रुपये और गुजरात करीब 2.10 करोड़ रुपये की बुकिंग के साथ शामिल है.
ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?
वहीं, माना जा रहा है कि पहले दिन ये फिल्म 40 करोड़ रुपये से बड़ी ओपनिंग कर सकती है.सैकनिल्क की रिपोर्ट में फिल्म ने एडवांस बुकिंग (Drishyam The Conclusion Advance Booking) से अबतक 37.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई 28.23 करोड़ रुपये के करीब कमाई पहुंच गई है. अभी आज का दिन बाकि है, फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
दृश्यम: द कन्क्लूजन में कई नए किरदारों की एंट्री
दृश्यम: द कन्क्लूजन इस फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है और इस बार कहानी में कुछ नए और दमदार किरदारों की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि ये किरदार कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे. नए किरदारों की वजह से विजय के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन, तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर (Rajat Kapoor) कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.
कितने बजट में बनी ‘दृश्यम 3’?
फिल्म के बजट की बात करें तो मेकर्स ने अभी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बजट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. हालांकि, पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ करीब 48-50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट को बनने में करीब 100 करोड़ लगे हैं. वहीं, बता दें कि इसका निर्केशन अभिषेक पाठक ने किया है.
ये भी पढ़ें- क्या मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है अजय देवगन की 'Drishyam The Conclusion'? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











